{"_id":"17f56c04939b3e5063b5da27246fba39","slug":"molestation-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ पिलाकर महिला संग किया दुष्कर्म, मामला दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ पिलाकर महिला संग किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Fri, 27 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की एक महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात 22 अक्तूबर की है, लेकिन महिला ने दिल्ली के सराय रोहिल्ला थाने में अब मामला दर्ज कराया है। वहां से एफआईआर की कॉपी मुरथल थाना पहुंची है। इसी इलाके में वारदात को अंजाम दिया गया है। एक महीने में दिल्ली की महिला से यह दूसरी वारदात सामने आई है। इससे पहले एक महिला ने गन्नौर थाने में केस दर्ज कराया था कि बड़ी औद्योगिक एरिया में तीन-चार युवकों ने उसका अपहरण करके गैंगरेप किया। उसने भी दस दिन बाद एफआईआर दर्ज कराई थी।
पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय युवती ने बयान दर्ज कराए हैं कि उसकी दिल्ली निवासी तनुज केसवानी के साथ दोस्ती है। तनुज उसे घुमाने के लिए दशहरे के दिन यानी 22 अक्टूबर को जीटी रोड पर लड़सौली के पास स्थित एक गार्डन में ले आया। आरोप है कि तनुज उसे होटल के अंदर कमरे में ले गया और शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेसुध कर दिया। इसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। होश आने पर उसे इसका पता चला। इस पर आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया, जिस कारण वह अब तक चुप रही। युवती ने बताया कि आरोपी ने बाद में उससे शादी करने से मना कर दिया। इस पर किशोरी ने दिल्ली के थाना सराय रोहिल्ला में 8 नवंबर को शिकायत दी। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली। वहां पर जांच में मामला मुरथल थाना का पाया गया। इस पर सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने केस अब मुरथल थाने भेज दिया। मुरथल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।