फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Misdeed with 20 year old Girl in Sonipat of Haryana

सोनीपत: पेट दर्द हुआ तो बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन, डॉक्टर के खुलासे से होश उड़े

Fri, 14 Jan 2022 08:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, राई (सोनीपत)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई (सोनीपत) Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Jan 2022 08:56 PM IST
सार

हरियाणा के सोनीपत जिले में एक मानसिक रूप से दिव्यांग युवती के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। पेट में दर्द होने पर जब परिजन अस्पताल लेकर बेटी को पहुंचे तो गर्भवती होने का खुलासा हुआ। प्री-मैच्योर डिलिवरी के बाद नवजात की मौत हो गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। 

विज्ञापन
Misdeed with 20 year old Girl in Sonipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुंडली थाना क्षेत्र में मानसिक दिव्यांग युवती से अज्ञात ने दुष्कर्म कर दिया। मानसिक रूप से दिव्यांग युवती के परिजनों को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। अब पेट में दर्द होने पर उसको अस्पताल ले जाया गया तो उसके सात माह की गर्भवती होने का पता लगा। अस्पताल में उसने प्री-मैच्योर बच्चे को जन्म दिया, जिसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद विशेषज्ञों की मदद से युवती से आरोपी के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। कुंडली थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 20 साल की मानसिक रूप से दिव्यांग बेटी है। वह घूमने घर से बाहर निकल जाती है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि उसका व्यवहार बदला हुआ था। वह दो दिन से परेशान थी। उसे अचानक पेट दर्द होने लगा। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने बताया कि वह सात माह की गर्भवती है। उसके साथ किसी ने दुष्कर्म किया है, जिससे वह गर्भवती हो गई है। वह परिवार के लोगों को इसकी जानकारी नहीं दे सकी। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों को उसकी प्री-मैच्योर डिलिवरी करनी पड़ी। बेटी ने नवजात को जन्म दिया, जिसकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई। इसके बाद कुंडली थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएनए सैंपल लिया, भेजा जाएगा प्रयोगशाला
कुंडली थाना पुलिस नवजात बच्चे का डीएनए सैंपल लिया है। इसको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। आरोपी के पकड़े जाने पर उसके डीएनए से इसका मिलान किया जाएगा। डीएनए सैंपल आरोपी को सजा दिलाने का सबसे पुख्ता सुबूत बनेगा। वहीं पुलिस ने मानसिक दिव्यांग युवती से संवाद करने के लिए विशेषज्ञों को भी बुलाने का निर्णय लिया है। उससे काउंसिलिंग कराने के बाद युवती से घटना के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। 

मानसिक रूप से दिव्यांग युवती को पेट दर्द के चलते परिजन अस्पताल लेकर गए तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई। परिजनों से पता लगाया जा रहा है कि युवती किसके घर पर जाती थी। उसके आधार पर जांच की जाएगी। पुलिस आरोपी का पता लगाने का हरसंभव प्रयास करेगी। - इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed