{"_id":"61f05749787bb31a076395bb","slug":"mining-department-guard-arrested-for-taking-bribe-in-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: मिट्टी उठवाने का परमिट देने की एवज में 8500 रुपये रिश्वत लेते खनन विभाग का गार्ड गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: मिट्टी उठवाने का परमिट देने की एवज में 8500 रुपये रिश्वत लेते खनन विभाग का गार्ड गिरफ्तार
Wed, 26 Jan 2022 01:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:32 AM IST
सार
रोहतक फ्लाईओवर के पास से देर शाम विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया। गार्ड के खिलाफ मिट्टी उठाने का ठेका लेने वाले पवन ने शिकायत दी थी। आरोपी को बुधवार को विजिलेंस कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में विजिलेंस की टीम ने रोहतक रोड फ्लाईओवर के पास से माइनिंग विभाग के गार्ड को मंगलवार रात करीब आठ बजे 8500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को ठेकेदार से मिट्टी उठवाने का परमिट देने की एवज में रिश्वत लेते पकड़ा गया। विजिलेंस की टीम आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
विजिलेंस के अनुसार गांव लिवासपुर के रहने वाले पवन कुमार ने शिकायत दी थी कि वह मिट्टी उठाने का ठेका लेता है। उसने गांव छतेहरा में शमशेर के खेत से मिट्टी उठवानी थी। इसके लिए उसने खनन विभाग से परमिट लेने को आवेदन किया था। उसने आरोप लगाया कि इसकी एवज में उससे 85 सौ रुपये की मांग की गई है। उसने बताया कि पैसे की मांग खनन विभाग का गार्ड पलवल निवासी ललित कर रहा है।
विज्ञापन
जिस पर विजिलेंस ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। उच्च अधिकारियों ने विजिलेंस इंस्पेक्टर फूल कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया। साथ ही नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया।
विज्ञापन
पवन ने ललित को रोहतक रोड फ्लाईओवर के पास ऑनलाइन परमिट देने की दुकान के पास बुला लिया। मंगलवार देर शाम जब पवन ने ललित को पैसे दिए तो टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। विजिलेंस का कहना है कि मामले में अन्य की संलिप्तता का पता लगाया जाएगा। मामले में गहनता से जांच की जाएगी।