फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Man Killed his Uncle in Sonipat

सोनीपत में वारदात: युवक ने पिता संग मिलकर ताऊ की रॉड से हमला कर की हत्या, रंजिश में रात को दिया वारदात को अंजाम

Thu, 17 Mar 2022 09:43 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 17 Mar 2022 09:43 AM IST
सार

कोट मोहल्ला के अमित ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उसके पिता राकेश घर पर ही सिलाई का काम करते थे। बुधवार शाम को घर के बाहर गया था तो उसकी चचेरे भाई रोहित संग मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी।

विज्ञापन
Man Killed his Uncle in Sonipat
सिविल लाइन थाना सोनीपत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

विज्ञापन

हरियाणा के सोनीपत में कोट मोहल्ला में कहासुनी की रंजिश में देर रात युवक ने पिता संग मिलकर अपने ताऊ के सिर पर रॉड (लोहे की पाइप) से हमला कर हत्या कर दी। युवक की ताऊ के बेटे संग कहासुनी व हाथापाई हुई थी। जिसमें देर रात पिता-पुत्र युवक पर हमला करने आए थे। युवक ने अपना कमरा अंदर से बंद किया तो छत पर जाकर उसके पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने युवक के बयान पर चाचा व चचेरे भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोट मोहल्ला के रहने वाले अमित ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उसके पिता राकेश (47) घर पर ही कपड़े सिलाई का काम करते थे। उसने बताया कि वह बुधवार शाम को घर के बाहर गया था तो उसकी चचेरे भाई रोहित संग मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी। उसके बाद दोनों में हाथापाई हो गई। जिस पर वह घर आ गया था।

विज्ञापन


अमित ने बताया कि देर रात वह नीचे अपने कमरे में था और उसके पिता राकेश छत पर लेटे थे। उसी दौरान रोहित अपने पिता सत्यवान के साथ हाथ में रॉड लेकर उनके घर में आया। उन्होंने उसे धमकी दी कि हाथापाई का मजा चखाते हैं। जिस पर उसने बचाव में अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। जिस पर भाई चाचा व चचेरा भाई सीढ़ियों के रास्ते छत पर चले गए। तभी उसे अपने पिता की चीख सुनाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह ऊपर गया तो देखा कि रोहित उसके पिता राकेश के सिर पर रॉड से हमला कर रहा था। उसके छत पर जाने के बाद रोहित उसकी तरफ भागा तो वह बचाव में छत से दीवार फांदकर बाहर भाग आया। उसके बाद हमलावर फरार हो गए।

उसके दादा रामकुमार व अन्य परिजन मौके पर आए और उसके घायल पिता को सामान्य अस्पताल में लेकर गए। जहां पर उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अमित के बयान पर उसके चाचा सत्यवान व चचेरे भाई रोहित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया 
राकेश के चार बच्चे हैं। जिसमें दो बेटियों दया और मनीषा की शादी हो चुकी है। वहीं उनके दो बेटे अमित और सुमित है। राकेश की हत्या से चारों बच्चों के सिर से पिता का साया सदा के लिए उठ गया है। घटना के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। 

मातम में बदली होली की खुशियां 
होली पर्व को लेकर कोट मोहल्ला के अमित के परिवार के साथ ही आसपास के लोग भी तैयारियों में जुटे थे। अब राकेश की हत्या से क्षेत्र में मातम पसर गया है। हत्या का आरोप भी राकेश के भाई व भतीजे पर है। मामूली कहासुनी में खून के रिश्ते को ही मिटाने की चर्चा पड़ोसियों की जुबान पर थी। 

 

व्यक्ति पर रॉड से हमला कर हत्या किए जाने की शिकायत मिली थी। जिस पर मृतक के बेटे के बयान पर उसके चाचा व चचेरे भाई पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - इंस्पेक्टर सवित कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed