फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Man Found Murdered in Sonipat

Sonipat: मेडिकल स्टोर कारिंदे की हत्या, झाड़ियों में मिला शव, कार की डिग्गी में मिले खून के निशान

Sun, 14 May 2023 08:56 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 14 May 2023 08:56 AM IST
सार

आशंका जताई जा रही है कि किसी अन्य स्थान पर नंदकिशोर की हत्या की गई है। उसके बाद शव को हत्या करने के बाद गोहाना क्षेत्र में बुटाना माइनर के पास सुनसान स्थान पर झाडिय़ों में फेंक दिया गया।

विज्ञापन
Man Found Murdered in Sonipat
थाना बरोदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत के गांव बरोदा-बनवासा रोड पर बुटाना माइनर के पास मेडिकल स्टोर कर्मी की हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ है। सिर व चेहरे पर धारदार हथियार से हमला करने के बाद शव को झाड़ियों में फेंका गया है।
विज्ञापन


वह शनिवार सुबह भतीजे के दोस्त की कार लेकर गोहाना से रोहतक दवा देने गए थे। देर शाम उसका शव मिलने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने रात को शव को कब्जे में लेकर जांच की। उनकी किसी अन्य स्थान पर हत्या करने के बाद शव को गोहाना के बरोदा थाना क्षेत्र में फेंका गया। पुलिस ने हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गोहाना के पानीपत रोड स्थित दरियापुर कॉलोनी निवासी वीरभान ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि उनका सबसे छोटा भाई नंदकिशोर (42) रोहतक में हिसार बाईपास पर एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था। वह शनिवार सुबह भतीजे योगेश के दोस्त सन्नी की कार लेकर उसमें दवा देने के लिए रोहतक गया था। देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा। इसी बीच उन्हें पता लगा कि नंदकिशोर का शव बुटाना माइनर के पास झाड़ियों में पड़ा है। जिस पर वह परिवार के लोगों को लेकर रात को मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो नंदकिशोर के सिर, माथे, आंख और कान के पास धारदार हथियार के निशान हैं। सन्नी की कार भी पास ही खड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद बरोदा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एफएसएल की टीम को बुलाकर सुबूत जुटाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने देर रात वीरभान के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

10 भाई-बहनों में सबसे छोटा था नंदकिशोर
वीरभान ने बताया कि वह दस भाई बहन हैं। जिसमें चार भाई व छह बहन शामिल है। उन्होंने बताया कि नंदकिशोर उन सभी भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह रोहतक में हिसार बाईपास स्थित मेडिकल स्टोर पर काम करता था। परिजनों ने बताया कि नंदकिशोर पहले रोहतक तक बस में ही सवार होकर जाता था।  अब वह दस दिन भतीजे की कार को लेकर जाने लगा था। शनिवार को भी सन्नी की ही कार लेकर गया था। 


किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव फेंकने की आशंका
आशंका जताई जा रही है कि किसी अन्य स्थान पर नंदकिशोर की हत्या की गई है। उसके बाद शव को हत्या करने के बाद गोहाना क्षेत्र में बुटाना माइनर के पास सुनसान स्थान पर झाडिय़ों में फेंक दिया गया। कार की डिग्गी में खून के निशान मिले है। साथ ही डिग्गी में रखा कार का कवर भी खून से सना मिला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed