फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   man died of of current

बिजली ठीक करने आए लाइनमैन ने ग्रामीण को ट्रांसफार्मर पर चढ़ाया, मौत

Mon, 14 Sep 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गन्नौर
ब्यूरो/अमर उजाला गन्नौर Updated Mon, 14 Sep 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन

उपमंडल के गांव शेखपुरा गांव में बिजली निगम के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते शेखपुरा गांव के 24 वर्षीय एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी लाइनमैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बाद में बिजली निगम के कर्मचारियों की लापरवाही से मारे गए युवक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर गन्नौर-गोहाना रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। सूचना पर पहुंचे डीएसपी सतीश कुमार और मुरथल थाना प्रभारी अजय कुमार जाम खोलने के लिए ग्रामीणों को समझाने में जुट गए। अंतत: छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस के हरसंभव मदद के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन


गांव के पास रखे ट्रांसफार्मर से बिजली खराब हो गई थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव में तैनात बिजली कर्मचारी धर्मसिंह को दी तो वह मौके पर पहुंचा और बिजली ठीक करने के लिए पालेराम पुत्र होशियार सिंह को ट्रांसफार्मर पर चढ़ा दिया। इस दौरान बिजली का करंट लगने से पालेराम की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने लाइनमैन पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी जिस पर उसके खिलाफ धारा-304 के तहत मामला दर्ज कर लिया। पालेराम की मौत से आहत ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर खड़े बिजली विभाग के लाइनमैन ने ही उसे बिजली ठीक करने के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़ाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण रोहतास बैनीवाल, कुंवरभान, आनंद, राकेश, महेंद्र, सुरेश, कृष्ण, कर्मबीर, जसवंत आदि का कहना था कि बिजली कर्मी की लापरवाही के कारण युवक की मौत हुई तो विभाग को  परिजनों का इसका मुआवजा देना चाहिए। यह कहते हुए ग्रामीणों ने लगभग 3 बजे जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर गन्नौर थाना के कार्यकारी प्रभारी जोगेंद्र मौके पर पहुंचे और जाम को खुलवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण मांग पर अड़े रहे।


उसके बाद डीएसपी सतीश कुमार व मुरथल थाना प्रभारी अजय कुमार भी मौके पर पहुंचे और जाम खोलने के लिए ग्रामीणों को समझाने का प्रयासों में जुट गए। रात में लगभग 9 बजे हरसंभव मदद के आश्वासन पर ग्रामीण माने और रास्ता खोल दिया। जाम के दौरान वाहन चालकों का काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कुछ वाहन चालक आस-पास के संपर्क मार्गों से होते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed