{"_id":"63c0ecd364deae51fa3953ea","slug":"loot-with-cantor-driver-near-mandora-village-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: कैंटर चालक की गर्दन पर चाकू रख लूटे 11 हजार रुपये व मोबाइल, केएमपी पर खरखौदा टोल के पास वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: कैंटर चालक की गर्दन पर चाकू रख लूटे 11 हजार रुपये व मोबाइल, केएमपी पर खरखौदा टोल के पास वारदात
Fri, 13 Jan 2023 11:03 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:03 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर के गांव फुरैना निवासी नन्हेलाल ने बताया कि वह दिल्ली के बवाना निवासी परमजीत के कैंटर पर चालक है। वह राजस्थान के कोटा से अपने कैंटर में सामान लोड कर उत्तर प्रदेश के शामली जा रहे थे।
विज्ञापन
खरखौदा थाना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर खरखौदा टोल प्लाजा के पास गांव मंडोरा के निकट लघुशंका को रुके कैंटर चालक की गर्दन पर चाकू अड़ाकर दो बदमाश 11 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। चालक कैंटर में सामान लोड कर राजस्थान के कोटा से उत्तर प्रदेश के शामली जा रहा था। खरखौदा पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर के गांव फुरैना निवासी नन्हेलाल ने बताया कि वह दिल्ली के बवाना निवासी परमजीत के कैंटर पर चालक है। वह राजस्थान के कोटा से अपने कैंटर में सामान लोड कर उत्तर प्रदेश के शामली जा रहे थे। गुरुवार देर रात जब वह खरखौदा क्षेत्र में केएमपी के टोल प्लाजा से आगे पहुंचे तो उन्होंने कैंटर को रोक दिया। वह नीचे उतरकर लघुशंका के लिए चले गए। इसी दौरान दो युवक आए और उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया। साथ ही धमकी दी कि जो उसके पास है उन्हें दे दे नहीं तो जान से मार देंगे। इसके बाद युवकों ने उसकी जेब से 11 हजार रुपये व उसका मोबाइल फोन निकाल लिया। बाद में वह धमकी देकर सड़क के दूसरी तरफ खड़ी अपनी बाइक पर सवार होकर भाग गए। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची खरखौदा पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार सुबह लूट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।