फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Loot with cantor driver near Mandora village in Sonipat

Sonipat: कैंटर चालक की गर्दन पर चाकू रख लूटे 11 हजार रुपये व मोबाइल, केएमपी पर खरखौदा टोल के पास वारदात

Fri, 13 Jan 2023 11:03 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 13 Jan 2023 11:03 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर के गांव फुरैना निवासी नन्हेलाल ने बताया कि वह दिल्ली के बवाना निवासी परमजीत के कैंटर पर चालक है। वह राजस्थान के कोटा से अपने कैंटर में सामान लोड कर उत्तर प्रदेश के शामली जा रहे थे।

विज्ञापन
Loot with cantor driver near Mandora village in Sonipat
खरखौदा थाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर खरखौदा टोल प्लाजा के पास गांव मंडोरा के निकट लघुशंका को रुके कैंटर चालक की गर्दन पर चाकू अड़ाकर दो बदमाश 11 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। चालक कैंटर में सामान लोड कर राजस्थान के कोटा से उत्तर प्रदेश के शामली जा रहा था। खरखौदा पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर के गांव फुरैना निवासी नन्हेलाल ने बताया कि वह दिल्ली के बवाना निवासी परमजीत के कैंटर पर चालक है। वह राजस्थान के कोटा से अपने कैंटर में सामान लोड कर उत्तर प्रदेश के शामली जा रहे थे। गुरुवार देर रात जब वह खरखौदा क्षेत्र में केएमपी के टोल प्लाजा से आगे पहुंचे तो उन्होंने कैंटर को रोक दिया। वह नीचे उतरकर लघुशंका के लिए चले गए। इसी दौरान दो युवक आए और उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया। साथ ही धमकी दी कि जो उसके पास है उन्हें दे दे नहीं तो जान से मार देंगे। इसके बाद युवकों ने उसकी जेब से 11 हजार रुपये व उसका मोबाइल फोन निकाल लिया। बाद में वह धमकी देकर सड़क के दूसरी तरफ खड़ी अपनी बाइक पर सवार होकर भाग गए। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची खरखौदा पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार सुबह लूट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed