फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Loot from employee of finance company in Sonipat

Sonipat: फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 68 हजार की लूट, बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Tue, 06 Dec 2022 11:04 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 06 Dec 2022 11:04 AM IST
सार

मूलरूप से यूपी के जिला बुलंदशहर के गांव सिही निवासी हेमेंद्र कुमार ने सदर गोहाना थाना पुलिस को बताया कि वह रोहतक स्थित सूर्य नगर की गुडलक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं और रोहतक में रहते हैं। वह सोमवार को फाइनेंस कंपनी के रुपये एकत्रित करने के लिए रोहतक से चले थे।

विज्ञापन
Loot from employee of finance company in Sonipat
सोनीपत में लूट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत के गांव बली ब्राह्मणान से मोई हुड्डा रोड पर फाइनेंस कंपनी के कारिंदे को काबू कर तीन बदमाश 68 हजार 570 रुपये, प्रिंटर मशीन, क्रेडिट कार्ड व कागजात लूटकर भाग गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद लूट का केस दर्ज कर लिया है। सदर गोहाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मूलरूप से यूपी के जिला बुलंदशहर के गांव सिही निवासी हेमेंद्र कुमार ने सदर गोहाना थाना पुलिस को बताया कि वह रोहतक स्थित सूर्य नगर की गुडलक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं और रोहतक में रहते हैं। वह सोमवार को फाइनेंस कंपनी के रुपये एकत्रित करने के लिए रोहतक से चले थे। गोहाना के गांधी नगर में उन्होंने पूनम व गीता से 10540 रुपये लिये। वहां से वह देवी नगर पहुंचे और चंचल से 22730 रुपये लिये। गोहाना से वाया माहरा होते वह बली ब्राह्मणान गांव में पहुंचे। वहां से उन्होंने छवि से 16800 रुपये व रितू से 10500 रुपये लिए। कुछ रुपये उनके पहले से थे। ऐसे में उनके बैग में 68 हजार 570 रुपये थे। वह नकदी को लेकर मोई हुड्डा की तरफ चल दिए।
विज्ञापन


जब वह बली ब्राह्मणान से डेढ़ किलोमीटर आगे पहुंचे तो यूपी नंबर की सफेद रंग की बाइक उनके सामने आकर रुकी। बाइक पर तीन युवक सवार थे। उन्होंने उसे डरा-धमकाकर बैग छीन लिया। उसके बाद वह गांव रभड़ा की तरफ भाग गए। उसने मामले से फाइनेंस कंपनी वालों को अवगत कराया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। उनके बैग में नकदी के साथ ही प्रिंटर मशीन, क्रेडिट कार्ड, बाइक के कागजात, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड व अन्य कागजात भी थे। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने जांच के बाद मंगलवार देर रात लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed