फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   lifetime jail in friend murder case, friend murder case sonipat

दोस्तों की हत्या करने वाले दो को उम्रकैद

Tue, 24 May 2016 12:33 AM IST
सोनीपत ब्यूरो/ अमर उजाला
सोनीपत ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 24 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
lifetime jail in friend murder case, friend murder case sonipat
जेल मे हिंसा - फोटो : jail
लगभग तीन साल पुराने दो दोस्तों की हत्या के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसके गर्ग की अदालत ने आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषियों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं भरने की स्थिति में उन्हें एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। वारदात को 5 लाख रुपये के लालच में अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दर्शनलाल निवासी चन्नौर कॉलोनी, रोहतक ने थाना राई में 8 जनवरी 2013 को शिकायत दी थी। इसमें दर्शनलाल ने बताया था कि उनका बेटा रमन (26) रेडीमेड कपड़े और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम अपने दोस्त सुनील के साथ करता था। 7 जनवरी को रमन घर पर यह कहकर निकला था कि वो सुनील के साथ काम के सिलसिले में बाहर जा रहा है। कुछ देर में ही सुनील के पड़ोस में रहने वाले अरविंद ने उन्हें सूचना दी कि सुनील और रमन को चोट लगी है और दोनों अस्पताल में हैं। सूचना पर जब वह अस्पताल में पहुंचे तो पाया कि दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों की गोली मारकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन


बात में पता चला कि गांव जाट जोशी के सामने उनकी हत्या की गई थी और बाद में शव कार में पड़े मिले थे। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। 23 जनवरी को पुलिस ने विनोद नाम के एक युवक को लालबत्ती वाली गाड़ी के साथ काबू किया था। कार की नंबर प्लेट नकली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। पूछताछ में विनोद के जरिए ही रमन तथा सुनील की हत्या का राज खुला। इस मामले में पुलिस ने गगनदीप निवासी शिवाजी कॉलोनी, जींद और दिनेश निवासी ईश्वर कॉलोनी, पटियाला चौक, जींद को गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों को ही अदालत ने हत्या का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 लाख के लालच में की थी हत्या
जब विनोद पुलिस गिरफ्त में आया तो पता चला कि उसकी रमन से कई बार बातचीत हुई थी। पूछताछ में विनोद ने बताया कि वह हेरोइन (नशीला पदार्थ) लेकर आया था। इसको बेचने के लिए सुनील, रमन, गगनदीप और दिनेश से बातचीत हुई थी। गगनदीप और दिनेश ने सुनील और रमन के साथ मिलकर 10 लाख रुपये इकट्ठे कर हेरोइन खरीदने का प्लान बनाया था। हालांकि बाद में लालच वश गगनदीप और दिनेश ने 5 लाख रुपये लेकर आए सुनील और रमन की गोली मार कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed