{"_id":"6481535fa200bad4c60e2ae3","slug":"lakh-rupees-were-looted-from-middleman-by-showing-pistol-in-sonipat-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: पिस्तौल दिखाकर आढ़ती से 1.60 लाख रुपये लूटे, बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: पिस्तौल दिखाकर आढ़ती से 1.60 लाख रुपये लूटे, बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
Thu, 08 Jun 2023 09:34 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 08 Jun 2023 09:34 AM IST
सार
खरखौदा के सितु वाला कुआं क्षेत्र निवासी राजू ने पुलिस को बताया कि वह सब्जी मंडी में आढ़त का काम करते हैं। खरखौदा के दिल्ली मार्ग पर पहले से ही खड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने अचानक अपनी बाइक को उनकी बाइक के सामने अड़ाकर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत के खरखौदा में घर से सब्जी मंडी के लिए निकले आढ़ती को पिस्तौल दिखाकर हमला करने के बाद बदमाश 1.60 लाख रुपये की नकदी लूटकर भाग गए। बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों आढ़ती की बाइक को रुकवाने के बाद वारदात को अंजाम दिया। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खरखौदा पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
खरखौदा के सितु वाला कुआं क्षेत्र निवासी राजू ने पुलिस को बताया कि वह सब्जी मंडी में आढ़त का काम करते हैं। वह वीरवार सुबह करीब पांच बजे घर से सब्जी मंडी में जाने के लिए निकले थे। जब वह खरखौदा के दिल्ली मार्ग पर जयनारायण धर्मशाला के पास पहुंचे तो वहां पर पहले से ही खड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने अचानक अपनी बाइक को उनकी बाइक के सामने अड़ा दिया। जिस पर राजू ने अपनी बाइक को रोक दिया।
विज्ञापन
पीड़ित ने लगाया ये आरोप
राजू का आरोप है कि बाइक रोकते ही तीनों युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। राजू का कहना है कि बदमाश पिस्तौल लिए हुए थे और उन्होंने उनका नकदी से भरा थैला छीन लिया। उनके थैले में एक लाख 60 हजार की नकदी और उसकी आढ़त का हिसाब-किताब था। उसके बाद बदमाश मौके से भाग गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद थाना प्रभारी सुनील कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। आढ़ती राजू से जानकारी जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
रैकी कर वारदात का शक
शक जताया है कि बदमाशों ने आढ़ती की रैकी कर वारदात को अंजाम दिया है। राजू रोजाना सुबह ही घर से अपनी आढ़त की दुकान पर जाते है। बदमाश पहले से ही उनके रास्ते में खड़े थे। पुलिस मामले में जांच कर रही है।