फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   killed in an accident

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 31 Oct 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 31 Oct 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
हुल्लाहेड़ी-चिटाना मार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की जहां मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घायल युवक के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

रोहतक जिला के गांव बालंद निवासी सुनील (22) अपने मौसेरे भाई गांव बांध, जिला पानीपत निवासी विनोद के साथ बृहस्पतिवार शाम बाइक से गांव बांध की तरफ जा रहा था। जब वे हुल्लाहेड़ी-चिटाना मार्ग से गुजर रहे थे तो इसी दौरान सामने से तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थी। जब वे ट्राली के नजदीक से गुजरने लगे तो अचानक उनकी बाइक उससे टकराई तो सड़क पर जा गिरी। हादसे में दोनों मौसेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों को राहगीर उन्हें सिविल अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में सुनील की मौत हो गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल विनोद को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना मोहाना पुलिस ने मुआयना किया और शुक्रवार सुबह सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घायल विनोद के बयान पर ट्रक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed