फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Incidents of Loot increased in Sonipat

बेखौफ बदमाश: सोनीपत में अलग-अलग स्थानों से दो कार और बाइक लूटी, ठेके से 10 हजार रुपये लूटकर भागे

Tue, 13 Sep 2022 11:44 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 13 Sep 2022 11:44 AM IST
सार

दिल्ली से उबर की टैक्सी खानपुर के लिए बुकिंग कर लाने के बाद सोनीपत शहर में पिस्तौल दिखाकर लूट ली। हालांकि टैक्सी मालिक ने साहस दिखाया और गीता भवन पर गाड़ी से उतर शोर मचा दिया। इस दौरान पुलिस व लोगों की मदद से एक आरोपी को दबोच लिया गया, लेकिन दो भाग निकले।

विज्ञापन
Incidents of Loot increased in Sonipat
अपराध - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सोनीपत में बेखौफ बदमाश लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बदमाशों ने दो कार व बाइक लूटने के साथ ही एक शराब ठेके से 10 हजार रुपये व शराब की बोतल लूट ली। गांव खेड़ी मनाजात के पास युवक से कार लूटी गई तो सफियाबाद के ठेके पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं गन्नौर से बाइक लूट ली गई। 

विज्ञापन


दिल्ली से उबर की टैक्सी खानपुर के लिए बुकिंग कर लाने के बाद सोनीपत शहर में पिस्तौल दिखाकर लूट ली। हालांकि टैक्सी मालिक ने साहस दिखाया और गीता भवन पर गाड़ी से उतर शोर मचा दिया। इस दौरान पुलिस व लोगों की मदद से एक आरोपी को दबोच लिया गया, लेकिन दो भाग निकले।
विज्ञापन


गांव बारोटा निवासी चेतन ने पुलिस को बताया कि वह सेंट्रो कार में सवार होकर दिल्ली के नरेला से अपने घर आ रहा था। गांव खेड़ी मनाजात के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे हाथ दिखाकर रुकवा लिया। वह उससे सफियाबाद का रास्ता पूछने लगे। वह रास्ता बताने लगा तो उन्होंने तमंचा उसकी कनपटी पर अड़ा दिया। बाद में एक बदमाश कार व दूसरा बाइक पर सवार होकर भाग गए। कार के अंदर ही उसका मोबाइल फोन भी था। उसने एक राहगीर से फोन लेकर अपने परिचित को बुलाया। जिसके बाद कुंडली थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन युवकों ने बाइक लूटी

सोमवार रात को गांव बजाना कलां में किसान से बाइक लूट ली गई। गांव के सूरजभान ने बताया कि वह खेत से बाइक पर घर के लिए चला था। गांव के पास पहुंचने वाला था कि पीछे से एक प्लेटिना बाइक पर सवार 3 युवक आए। उन्होंने उसे रोक कर मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने उसे धक्का देकर खेतों में गिरा दिया। इसके बाद उसकी बाइक लेकर भाग गए। गन्नौर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सफियाबाद में ठेका लूटा

सोमवार देर गांव सफियाबाद में रविंद्र फर्म के शराब के ठेके पर लूटपाट हुई है। सेल्समैन यूपी के कन्नौज के गांव सहियापुर के जय सिंह राणा ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह अपने साथी सेल्समैन नीरज के साथ शराब के ठेके पर था। रात को बाइक पर 3 युवक पहुंचे। इनमें से 2 ठेके पर आए। एक ने कहा कि वह संदीप का जानकार है। जिस पर उसने गेट खोल दिया। अंदर आते ही दोनों ने उनकी कनपटी पर देशी कट्टे लगा दिए। इसके बाद कैश पेटी में शराब की 5-6 बोतल रेड लेबल और ब्लैक डॉग डाल कर ले गए। कैश का हिसाब किया तो पता चला कि पेटी में 10 हजार रुपये थे। 5 हजार की शराब की बोतल ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

दिल्ली से किराए पर लाकर कार लूटी, एक काबू

गांव गढ़ी केसरी के गौरव त्यागी ने बताया कि वह अपनी कार को उबर में चलाते हैं। उन्हें सोमवार को ग्रेटर नोएडा से सोनीपत के खानपुर के लिए बुकिंग मिली थी। वह तीन युवकों को लेकर आ गया। वह उसे गन्नौर व अन्य गांवों में घूमाकर सोनीपत शहर में ले आए। यहां आकर उन्होंने उसकी कनपटी पर पिस्तौल अड़ा दी और एक ने चाकू अड़ा दिया। उन्होंने उससे मोबाइल व 9 हजार रुपये छीन लिए और पीछे बैठा दिया। एक युवक गाड़ी चलाने लगा। जब वह गीता भवन चौक पर पहुंचे तो वहां जाम की स्थिति बनी थी। वह साहस कर खिड़की खोलकर बाहर भाग लिया और शोर मचाने लगा। बदमाश घबरा गए और कार से उतरकर भाग लिए। उसने पुलिस व लोगों की मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया। उसके दो साथी भाग गए। पुलिस ने मामले में गौरव के बयान पर देर रात लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान यूपी के जिला बागपत के कस्बे बड़ौत स्थित न्यू बस्ती देव नगर निवासी अजय के रूप में हुई है। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed