{"_id":"d4dc01bfe5fd237ea6f598b9c8c862f9","slug":"imprisonment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारी पत्नी और देवर को 20 साल की कैद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारी पत्नी और देवर को 20 साल की कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध संबंधों के चलते अपने प्रेमी देवर के सहारे पति की हत्या करने की आरोपी महिला और देवर को अदालत ने दोषी करार दिया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीएस श्योराण की अदालत ने इस मामले में दोनों को 20-20 साल की सजा सुनाई है। दोनों पर ही जुर्माना भी किया गया है। जुर्माना न भरने की सूरत में अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ सकती है।
12 जनवरी 2012 को गांव जौली निवासी प्रेम ने गोहाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा मनोज (28) दो दिन से गायब है। प्रेम ने बताया कि गांव बिचपड़ी में देसी शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करने वाला मनोज दो दिन पहले जींद जिले के गांव रायचंदवाला के लिए निकला था। वहां पर अपनी बहन के घर मकर संक्रांति का उपहार देने गया था। उसके बाद से वापस नहीं लौटा। पुलिस जांच में मनोज के चचेरे भाई अमित ने कहा कि उसके पास मनोज का फोन आया था और उसने बताया था कि वो जुलाना बस स्टैंड पर पहुंच चुका है। हालांकि बाद में मनोज का शव गोहाना में ही नई अनाज मंडी के साथ गुजर रहे बाईपास के नजदीक बरामद किया था। उसके सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। इसी मामले में अमित और मनोज की पत्नी मंजीत को गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपियों को अब अदालत ने मनोज की हत्या का दोषी मानते हुए 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई है।
मनोज की साली के घर से अमित ले गया था मनोज को
पुलिस जांच में सामने आया था कि मनोज अपनी बहन के घर से निकलने के बाद गांव लिजवाना स्थित अपनी साली के घर चला गया था। वहां पर उसका चचेरा भाई अमित पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक दोनों ने एक साथ शराब पी थी। इसके बाद अमित ने मनोज को अपनी गाड़ी में बैठा लिया और दोनों घर के लिए चल पड़े थे। रास्ते में अमित ने मनोज की गोली मारकर हत्या कर दी थी और शव को नई अनाज मंडी के बाईपास के नजदीक फेंक दिया था।
विज्ञापन
अवैध संबंधों के चलते करवाई गई हत्या
पुलिस के अनुसार मनोज की पत्नी मंजीत और अमित के बीच अवैध संबंध थे। इन्हीं संबंधों में रोड़ा बन रहे मनोज की हत्या करने के लिए मंजीत ने ही अमित के साथ साजिश की थी। इसी साजिश के तहत मनोज की हत्या की गई थी।