{"_id":"64cb49cbb435ba8c5101f0b2","slug":"husband-tried-to-electrocute-his-wife-in-sonipat-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: पत्नी को करंट लगाकर मारने की कोशिश; करंट लगते ही महिला की आंख खुली, तार को एक तरफ झटका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: पत्नी को करंट लगाकर मारने की कोशिश; करंट लगते ही महिला की आंख खुली, तार को एक तरफ झटका
Thu, 03 Aug 2023 12:01 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:01 PM IST
सार
गांव खांडा निवासी महिला ने खरखौदा पुलिस को बताया कि उनकी शादी 17 साल पहले हुई थी। महिला का आरोप है कि उसका पति पर बिना कारण के ही शक करता है। वह उसके साथ मारपीट करता रहता है। महिला ने बताया कि वह रात को सो गई थी। तडक़े पांच बजे अचानक उसे करंट लगा।
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के खरखौदा के गांव खांडा में घर के अंदर सो रही महिला को उनके पति ने करंट लगाकर मारने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि पति ने उसे मारने के लिए बिजली के तार से करंट लगा दिया। महिला को दो जगह करंट लगा था। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
खांडा की महिला का आरोप पति करता है शक, करता रहता है प्रताड़ित
गांव खांडा निवासी महिला ने खरखौदा पुलिस को बताया कि उनकी शादी 17 साल पहले हुई थी। उन्हें अपने पति से दो बेटियां व एक बेटा है। महिला का आरोप है कि उसका पति पर बिना कारण के ही शक करता है। वह उसके साथ मारपीट करता रहता है। महिला ने बताया कि वह रात को सो गई थी। तडक़े पांच बजे अचानक उसे करंट लगा।
विज्ञापन
बिजली का तार उनके शरीर पर दो स्थानों पर लगा था। करंट से उनका शरीर जल गया। जिससे उनकी आंख खुली तो उन्होंने तार को पकडक़र एक तरफ फेंक दिया। जिस पर उनका पति मौके से भाग गया। जिसके बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। महिला की शिकायत पर खरखौदा पुलिस ने उनके पति के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
महिला ने करंट लगने की शिकायत दी है। जिस पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -इंस्पेक्टर सुनील कुमार, थाना प्रभारी खरखौदा।