फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hotel security guard murdered in Sonipat

Sonipat: होटल के सुरक्षाकर्मी की चोट मारकर की गई थी हत्या, तीन साथियों पर आरोप, मंगलवार को मिला था शव

Wed, 13 Jul 2022 08:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 13 Jul 2022 08:02 PM IST
सार

मंगलवार देर शाम मुरथल स्थित चावल मिल के पीछे शव मिला था। पिता ने कहा कि बेटा मुरथल के एक होटल पर सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। बेटे को उसके तीन साथियों संग देखा गया था। उन पर हत्या का शक जताया है। 

विज्ञापन
Hotel security guard murdered in Sonipat
अपराध - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गांव हसनपुर के पास स्थित चावल मिल के पीछे रास्ते पर होटल के सुरक्षाकर्मी की चोट मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के बयान पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सुरक्षाकर्मी के तीन साथियों को नामजद किया है। दावा है कि उसे तीन साथियों संग देखा गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। साथ ही विसरा जांच को भेजा गया है।

विज्ञापन


गांव भिगान निवासी राजेश उर्फ राजबीर ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उसका बेटा सचिन (25) हवाई अड्डा होटल में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता था। वह मंगलवार को घर से गया था। देर शाम गांव के बिट्टू ने सूचना दी कि हसनपुर के पास एक चावल मिल के पीछे रास्ते पर सचिन का शव पड़ा है। इस पर वह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने देखा कि सचिन का सिर फटा हुआ था। आंख, हाथ, पैर पर चोट के निशान थे। कमर पर भी रगड़ के निशान थे। बेटे पर हमला कर उसकी हत्या की गई थी। उसने बताया कि उसकी बुआ के बेटे गांव असदपुर निवासी भानेराम ने उसके बेटे को मंगलवार दोपहर के समय उसके दोस्त फालू, मनोज व सोनू के साथ देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने शक जताया कि तीनों ने ही उसके बेटे की हत्या की है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। साथ ही पुलिस ने मौत के सही कारण जानने के लिए विसरा जांच को भेज दिया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजेश के पास दो बेटे व एक बेटी है। जिसमें सचिन सबसे छोटा था। 


युवक का शव चावल मिल के पीछे रास्ते पर मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। साथ ही कमर पर रगड़ के निशान भी मिले हैं। परिजनों के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विसरा जांच को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व विसरा जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। - इंस्पेक्टर सुमित कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed