{"_id":"669d3aa718b749d491049b3e","slug":"haryana-pistol-recovered-from-johar-in-murder-case-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हत्यारोपी के गांव में जोहड़ से पिस्तौल व शामली से कार बरामद, दिल्ली के डेयरी संचालक की हत्या का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: हत्यारोपी के गांव में जोहड़ से पिस्तौल व शामली से कार बरामद, दिल्ली के डेयरी संचालक की हत्या का मामला
Sun, 21 Jul 2024 10:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 21 Jul 2024 10:13 PM IST
सार
आरोपी भांजे व उसके दोस्त से पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में राई क्षेत्र में केएमपी पर गांव जठेड़ी के पास दिल्ली के डेयरी संचालक की हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल व कार को बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने डेयरी संचालक के भांजे व उसके दोस्त को पकड़ा था। भांजे ने 50 लाख रुपये के बीमा क्लेम की राशि हड़पने को हत्या करना स्वीकार किया था।
विज्ञापन
केएमपी पर 28 जून को सुरेश (42) निवासी स्वरूप नगर की हत्या की गई थी। मामले में मृतक सुरेश के भांजे गांव शाहपुर तगा निवासी मयंक व उसके दोस्त सागर को गिरफ्तार किया था। दोनों को 5 दिन के रिमांड पर लिया है। हत्यारोपी मयंक ने बताया था कि उसने मामा की हत्या के लिए मेरठ के कंकरखेड़ा से 50 हजार रुपये में पिस्तौल व कारतूस खरीदे थे।
विज्ञापन
उसने दोस्त सागर को दो लाख रुपये में हत्या करने के लिए तैयार किया था। मामा की हत्या के बाद पिस्तौल को गांव के जोहड़ में फेंक दिया था। कार को उसने अपनी बहन शिल्पी की ससुराल में यूपी के शामली में खड़ा कर दिया था। कार को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
साथ ही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गांव शाहपुर के जोहड़ से पिस्तौल को भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी को पता लग गया था कि मामा ने 50 लाख का बीमा कराया है। जिसमें नॉमिनी उसकी मां राधा है।