फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Fight over seat, youth murdered by throwing him from runing train

Haryana: सीट को लेकर हुआ झगड़ा, चलती ट्रेन से नीचे फेंककर युवक की हत्या, मध्यप्रदेश का रहने वाीला था मृतक

Tue, 16 Apr 2024 07:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 16 Apr 2024 07:13 PM IST
सार

यात्रियों ने आरोपी को दबोचकर जीआरपी के हवाले किया है। मृतक जहीर खान मध्यप्रदेश के जिला मुरैना के गांव राठौरा कलां का रहने वाला था। पुलिस ने मामले में पंजाब के पठानकोट के गांव शाहपुर कंडी निवासी सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Haryana: Fight over seat, youth murdered by throwing him from runing train
जहीर खान का फाइल फोटो। युवक की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में हापा सुपर फास्ट एक्सप्रेस के सामान्य कोच में दो युवकों के बीच सीट को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे युवक को चलती ट्रेन से धक्का देकर गिरा दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात गन्नौर-राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन के बीच हुई।

विज्ञापन


वारदात के बाद कोच में सवार यात्रियों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और दिल्ली में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के हवाले कर दिया। वारदात की जानकारी मिलने के बाद सोनीपत जीआरपी की गन्नौर चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत भिजवा दिया। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के जिला मुरैना के गांव राठौरा कलां निवासी जहीर खान (18) मजदूरी का काम करता था। सोमवार रात वह हापा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के सामान्य कोच में अपने साथी अनीस के साथ दिल्ली जा रहे था। इस दौरान जहीर खान का ट्रेन में सवार पंजाब के पठानकोट के गांव शाहपुर कंडी निवासी सुरेंद्र के साथ सीट को लेकर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद इतना बढ़ गया कि गन्नौर-राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन के बीच सुरेंद्र ने जहीर खान को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। तेज गति में चलती ट्रेन से नीचे गिरने के कारण जहीर खान की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं ट्रेन में सवार बाकी यात्रियों ने सुरेंद्र को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद यात्रियों ने उसे दिल्ली जाने के बाद जीआरपी के हवाले कर दिया। रेलवे पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तीन बहन-भाइयों में सबसे बड़ा था जहीर खान : जहीर खान तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उनका एक छोटा भाई व सबसे छोटी बहन है। अस्पताल में पहुंचे परिजनों का रोकर बुरा हाल था। जहीर खान के परिजनों का कहना था कि उनके बेटे का क्या कसूर था जिसकी इतनी बड़ी सजा मिली।

आरोपी जा रहा था राजकोट
जहीर खान की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सुरेंद्र ने बताया कि वह गुजरात के राजकोट जा रहा था। उसकी वहां पर वाहनों की कमानी बेचने की दुकान है। वह ट्रेन में पठानकोट से बैठा था। रास्ते में सीट पर बैठने को लेकर उसका जहीर खान से झगड़ा हो गया और उसने तैश में आकर जहीर खान को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।


अनीस के बयान पर मुकदमा दर्ज, आज होगा पोस्टमार्टम
जीआरपी थाना प्रभारी महाबीर तोमर ने बताया कि पुलिस ने जहीर खान के साथी उनके गांव के ही अनीस के बयान दर्ज कर आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी सुरेंद्र को पुलिस टीम दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं जहीर खान का पोस्टमार्टम भी बुधवार को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed