फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Brijesh was murdered by shooting three times

Haryana: तीन गोली मारकर की गई थी बृजेश की हत्या, छोटे भाई मुनिया ने दी मुखाग्नि

Wed, 18 Sep 2024 01:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 18 Sep 2024 01:38 AM IST
सार

खानपुर कलां महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। सोमवार रात को हमलावरों ने गोली मारकर बरोणा के बृजेश की हत्या कर दी थी। चार जिंदगी रंजिश की भेंट चढ़ चुकी है। बृजेश के भाई रवि उर्फ मुनिया की गांव के ही रवि उर्फ लांबा के साथ दुश्मनी है।

विज्ञापन
Haryana: Brijesh was murdered by shooting three times
बृजेश का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के खरखौदा के सोनीपत के गांव बरोणा के बृजेश का मंगलवार को खानपुर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। गैंगवार में हुई हत्या में बृजेश को तीन गोली मारी गई हैं। वहीं पुलिस ने मौके से 10 खोल बरामद किए हैं।

विज्ञापन


मंगलवार शाम को गांव में शव का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने कुख्यात रवि उर्फ लांबा सहित उसके साथियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वहीं मृतक बृजेश के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मंगलवार को खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। देर शाम मृतक बृजेश के छोटे भाई रवि उर्फ मुनिया को न्यायालय से विशेष अनुमति लेकर सोनीपत जेल से पुलिस सुरक्षा के बीच बरोणा गांव में लाया गया। मुनिया ने ही बृजेश को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव बरोणा निवासी कमला का आरोप है कि उसके बेटे बृजेश की रंजिशन हत्या की गई है। कमला का कहना है कि रवि उर्फ लांबा ने उनके बेटे दिनेश की वर्ष 2017 में अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। रंजिशन ही उसने अब फिर से उनके बेटे बृजेश को अपने साथियों के साथ सोमवार की रात को गली में घेर लिया था।

दो बाइक पर आए हमलावरों ने उनके बेटे की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। कमला का आरोप है कि रवि उर्फ लांबा ने अपने साथी संदीप, संदीप कुमार, सोनू, मामन सहित अन्य के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या को अंजाम दिया है। कमला का कहना है कि लाडपुर का भी युवक इसमें शामिल है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।


युवक की हत्या के मामले में आरोपियों को नामजद किया गया है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मामले में जल्द आरोपियों को काबू कर घटना का पटाक्षेप किया जाएगा। -एसीपी जीत सिंह, खरखौदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed