{"_id":"66dd9f79382db0adce02791f","slug":"haryana-bajrang-punia-received-death-threats-asked-to-leave-congress-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बजरंग पूनिया को मिली जान से मारने के धमकी, कांग्रेस छोड़ने को कहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: बजरंग पूनिया को मिली जान से मारने के धमकी, कांग्रेस छोड़ने को कहा
Sun, 08 Sep 2024 06:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:28 PM IST
सार
आरोप है कि उनको धमकी मिली है कि कांग्रेस छोड़ दे नहीं तो अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन
बजरंग पूनिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस पार्टी में हाल ही में शामिल हुए ओलंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया को जान से मारने के धमकी मिली है। विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर धमकी दी गई है। बजरंग को धमकी में लिखा है कि बजरंग कांग्रेस छोड़ दो वरना तेरे और तेरे परिवार के लिए अच्छा नहीं होगा। ये हमारा आखिरी संदेश है। बजरंग ने सोनीपत के बहालगढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की राजनीति में एंट्री हो चुकी है। दिल्ली में शुक्रवार को दोनों कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इससे पहले दोनों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मुलाकात की।
विज्ञापन
कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा था कि उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश रहेगी। कांग्रेस ने हमारे आंसुओं को समझा। बुरे टाइम में पता चलता है कि आपका कौन है। ये देश के लोगों की सेवा का मौका है। नई पारी की शुरूआत मेरे लिए गर्व की बात है। उन्हें जुलाना से टिकट दिया गया है। वहीं बजरंग को ऑल इंडिया कांग्रेस किसान का वर्किंग चेयरमैन बनाया गया है।
वहीं बजरंग पूनिया ने कहा कि कांग्रेस और देश को मजूबत करेंगे। भाजपा हमारे साथ खड़ी नहीं हुई। कांग्रेस में आने पर आलोचना हो रही है। विनेश फोगाट ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले रेलवे से इस्तीफा दे दिया।