फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Arrest of MLA Surendra Panwar, 15 hours long interrogation, called to Gurugram

Haryana: विधायक सुरेंद्र पंवार की गिरफ्तारी, 15 घंटे की लंबी पूछताछ, गुरुग्राम बुलाया, ऐसे चला पूरा घटनाक्रम

Sat, 20 Jul 2024 10:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 20 Jul 2024 10:18 PM IST
सार

ईडी ने विधायक सुरेंद्र पंवार को गुरुग्राम बुलाकर 15 घंटे पूछताछ की और फिर गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे ईडी के गुरुग्राम कार्यालय बुलाया था, रात को 2 बजे मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार कर सोनीपत लाया गया। 

विज्ञापन
Haryana: Arrest of MLA Surendra Panwar, 15 hours long interrogation, called to Gurugram
सोनीपत में विधायक सुरेंद्र पंवार की कोठी के बाहर पसरा सन्नाटा। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने 15 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। विधायक को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर ईडी की टीम तड़के करीब तीन बजे सोनीपत में उनके आवास पर लेकर आई। वहां से कुछ देर बाद विधायक को अंबाला ले जाया गया। विधायक को 25 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) के मामले में गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस नेता इसे राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं।

विज्ञापन


ईडी की टीम ने 4 जनवरी को सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित विधायक सुरेंद्र पंवार के आवास व अन्य ठिकानों पर छापा डाला था। ईडी वर्ष 2013 में हुए अवैध खनन के मामले में जांच कर रही है। बताया गया है कि करीब 25 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जिस कंपनी का शामिल होना पाया गया है, उसमें विधायक निदेशक रह चुके हैं।
विज्ञापन


4 जनवरी को छापा डालने के बाद ईडी ने विधायक के ठिकानों से कुछ रिकॉर्ड जब्त किए थे, हालांकि उस समय विधायक को ईडी अपने साथ लेकर नहीं गई थी। इसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि अवैध खनन मामले में ईडी को विधायक सुरेंद्र पंवार के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले हैं, लेकिन अब ईडी ने उनके खिलाफ पुख्ता सबूत होने का दावा अदालत में किया है। जनवरी से अब तक सुरेंद्र पंवार पांच बार ईडी के सामने पेश हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल फोन कब्जे में लेकर की थी पूछताछ
4 जनवरी को विधायक सुरेंद्र पंवार के सेक्टर-15 स्थित आवास व अन्य स्थानों पर ईडी की टीम पहुंची थी। विधायक के साथ ही उनके साझेदारों के यहां भी छापा डाला था। विधायक के आवास पर टीम ने घर में मौजूद परिवार व अन्य स्टाफ के मोबाइल फोन अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की थी। ईडी की टीम ने मौके पर मिले कागजात की जांच की और कुछ को अपने कब्जे में भी लिया था। इसके बाद ईडी की टीम यहां से चली गई थी।


ईडी इससे पहले मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूर्व इनेलो विधायक दिलबाग सिंह व अन्य को गिरफ्तार कर चुकी है। वह फिलहाल उच्च न्यायालय से जमानत पर हैं। विधायक सुरेंद्र पंवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का करीबी माना जाता है। वह उनकी कोर टीम के सदस्य भी हैं। कुछ समय पहले ही सुरेंद्र पंवार को प्रदेश सोशल मीडिया का प्रभार भी दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed