फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   GST Inspector arrested for taking bribe of five thousand in Sonipat of Haryana

सोनीपत: पांच हजार की रिश्वत लेता जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार, जीएसटी नंबर की वेरीफिकेशन के नाम पर मांगे थे रुपये

Fri, 10 Dec 2021 12:58 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 10 Dec 2021 12:58 AM IST
सार

इंस्पेक्टर पर जीएसटी नंबर की वेरीफिकेशन के नाम पर पांच हजार रुपये मांगने का आरोप है। शहर के कारोबारी की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने जीएसटी इंस्पेक्टर को काबू किया है।

विज्ञापन
GST Inspector arrested for taking bribe of five thousand in Sonipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजिलेंस की टीम हरियाणा के सोनीपत में ने सेंट्रल जीएसटी के इंस्पेक्टर को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। वह कारोबारी से जीएसटी नंबर की वेरीफिकेशन के बदले में रिश्वत ले रहा था। उसके पास से विशेष नंबरों के वे नोट बरामद कर लिए गए, जोकि विजिलेंस टीम ने शिकायतकर्ता को दिए थे।

विज्ञापन


शहर के एक व्यक्ति को कारोबार के लिए जीएसटी नंबर की जरूरत थी। उसने जीएसटी के लिए आवेदन किया था। उसका वेरीफिकेशन जीएसटी के केंद्रीय कार्यालय से किया जाना था। उसके लिए कारोबारी ने जीटी रोड स्थित केंद्रीय जीएसटी कार्यालय पर संपर्क किया। वहां पर उसकी मुलाकात जीएसटी इंस्पेक्टर पीयूष कुमार से हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः एक लाख रिश्वत लेता जेल वार्डन गिरफ्तार: उम्र कैद की सजा काट रहे दोषी को सुविधा दिए जाने के नाम पर मांगे थे रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पीयूष ने उससे जीएसटी नंबर की वेरीफिकेशन करने के बदले में पांच हजार रुपये की मांग की। व्यक्ति ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि जीएसटी नंबर का वेरीफिकेशन निशुल्क होता है। उसके बाद उसने विजिलेंस इंस्पेक्टर फूलकुमार को शिकायत दी। विजिलेंस ने शिकायत के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।


इसके तहत व्यक्ति को पांच हजार रुपये के नोट दिए गए। पांच-पांच सौ के नोटों के नंबर नोट करके मजिस्ट्रेट से स्वीकृत करा लिए गए। उसके बाद विशेष पाउडर लगाकर नोट व्यक्ति को दे दिए गए। व्यक्ति वीरवार दोपहर बाद जीएसटी कार्यालय पहुंचा। पीयूष ने उसको पार्किंग में बुला लिया। पार्किंग में जब व्यक्ति ने उसे रुपये दिए तो विजिलेंस की टीम ने उसको दबोच लिया। टीम ने उसके पास से पांच हजार रुपये बरामद किए। 

एक व्यक्ति से जीएसटी वेरीफिकेशन के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत मिलने पर आरोपी इंस्पेक्टर को रंगे हाथ काबू कर लिया। उसको शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।  - इंस्पेक्टर फूलकुमार, प्रभारी निरीक्षक, विजिलेंस सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed