{"_id":"642c63266a8b292515022ce3","slug":"girl-was-kidnapped-and-killed-in-ganaur-after-being-called-from-canada-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कनाडा से बुला अपहरण कर युवती की हत्या, नौ माह बाद खुलासा, दो गोलियां मारकर फार्म हाउस में दफनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: कनाडा से बुला अपहरण कर युवती की हत्या, नौ माह बाद खुलासा, दो गोलियां मारकर फार्म हाउस में दफनाया
Tue, 04 Apr 2023 11:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 04 Apr 2023 11:19 PM IST
सार
रोहतक की युवती की गन्नौर में मौसी के घर आरोपी से जान-पहचान हुई थी। मंगलवार शाम को भिवानी सीआईए आरोपी को लेकर गन्नौर पहुंची। शव के अवशेष जमीन में करीब दस फुट गहरे गड्ढे से बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
गन्नौर क्षेत्र स्थित फार्म हाउस, जहां युवती के शव के अवशेष बरामद किए गए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाण के सोनीपत जिले के गन्नौर क्षेत्र के गांव गुमड़ से लापता हुई युवती की करीब नौ माह पहले दो गोली मारकर हत्या करने के बाद उसका शव गन्नौर में गढ़ी झझारा रोड स्थित फार्म हाउस में दबा दिया था। गन्नौर में दर्ज हुए अपहरण की जांच सीआईए-2 भिवानी को मिली तो टीम ने मामले से पर्दा उठाते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही शव के अवशेष बरामद कर लिए हैं।
पुलिस ने अवशेष को सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है। आरोपी को अदालत से रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है।
मूलरूप से रोहतक के गांव बालंद की रहने वाली 22 वर्षीय मोनिका गुमड़ गांव में अपनी मौसी रोशनी के पास रहती थी। इस दौरान उसकी जान-पहचान गांव के ही रहने वाले सुनील उर्फ शीला के साथ हो गई। वह पहले से ही शादीशुदा है। इसके बाद युवती को परिजनों ने पढ़ाई के लिए कनाडा भेज दिया।
विज्ञापन
इसका पता चलने पर सुनील ने उसे बहाने से वापस बुला लिया। जनवरी, 2022 में उसने युवती का अपहरण कर लिया। इस पर मोनिका की मौसी ने गन्नौर थाना में अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया था। मामले में सुनील उर्फ शीला को आरोपी बनाया गया था। युवती के परिजन रोहतक के होने के कारण उन्होंने मामले को रोहतक शिफ्ट करने की प्रार्थना की थी।
मामला रोहतक शिफ्ट होने के बाद मामले की जांच भिवानी की सीआईए-2 को सौंप दी गई थी। सीआईए-2 प्रभारी रविंद्र कुमार की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील उर्फ शीला को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उसने सनसनीखेज खुलासा किया। आरोपी ने सीआईए-2 को बताया कि उसने युवती की जून, 2022 में दो गोली मारकर हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं उसने शव को गढ़ी झझारा रोड स्थित फार्म हाउस में दफना दिया था।
आरोपी के अपराधी प्रवृत्ति के होने के कारण सीआईए-2 भिवानी ने मामले की जानकारी एसीपी गन्नौर आत्माराम बिश्नोई को दी। जिस पर एसीपी, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार शिवकुमार और थाना गन्नौर से पुलिस की टीम के साथ सीआईए-2 प्रभारी रविंद्र कुमार टीम मौके पर पहुंची। उनकी मौजूदगी में लाश को दफनाने वाले स्थान की खोदाई करवाई गई तो वहां से युवती के शव के अवशेष मिले। अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है।
किसी अन्य के नाम बताया जा रहा फार्म हाउस
पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि आरोपी सुनील उर्फ शीला ने जिस फार्म हाउस में युवती की हत्या कर शव को दफनाया था वह राजेश नाम के व्यक्ति के नाम पर है। पुलिस टीम अब मामले की गहनता से जांच कर रही है।
गन्नौर के गांव से युवती का अपहरण कर लिया था, जिसमें गन्नौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। बाद में मामले की जांच सीआईए भिवानी को मिली थी। जिसमें जांच करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने युवती की हत्या कर शव को जमीन में दबाने की बात कुबूल ली है, जिसके बाद अवशेष बरामद कर लिए हैं। सोनीपत नागरिक अस्पताल में शव के अवशेष का पोस्टमार्टम कराया गया जाएगा। -इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार, प्रभारी, सीआईए-2 भिवानी