सोनीपत: नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप
युवती ने शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत जिले की एक युवती ने दिल्ली के युवक पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसे गोहाना रोड स्थित एक होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर और उसकी अश्लील वीडियो बनाया। साथ ही उन्हें वायरल करने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
युवती ने महिला थाना पुलिस को बताया कि उसकी दिल्ली के मुकेश कुमार से उसकी जान पहचान सोशल मीडिया पर हुई थी। उसको नौकरी की जरूरत थी। आरोपी ने पिछले दिनों उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया और सोनीपत मिलने आ गया।
आरोपी उसे गोहाना रोड स्थित होटल में बुलाया और शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिला दिया। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसको होश आया तो दुष्कर्म का पता लगा। आरोपी ने उसकी वीडियो व फोटो ले लिए। शिकायत करने पर जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
उसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने पास बुलाने लगा। उसने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्णा की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।