{"_id":"642520ac9db8f48d620b1214","slug":"fruit-seller-commits-suicide-in-sonepat-due-to-debt-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधारी से परेशान: दुकानदार ने 10 हजार के सामान के मांगे 60 हजार, फल विक्रेता ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उधारी से परेशान: दुकानदार ने 10 हजार के सामान के मांगे 60 हजार, फल विक्रेता ने जहर खाकर दी जान
Thu, 30 Mar 2023 11:09 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:09 AM IST
सार
सोनीपत में फल विक्रेता के जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास सुसाइड नोट बरामद किया। जिसमें सब्जी मंडी के दुकानदार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
रणबीर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गोहाना की एकता कॉलोनी में फल विक्रेता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें उन्होंने सब्जी मंडी के फल दुकानदार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतक के बेटे का आरोप है कि उनके पिता ने 10 हजार का सामान उधार लिया था, जिसकी एवज में दुकानदार 60 हजार रुपये मांग रहा था। जिससे तंग आकर पिता ने जान दे दी। पुलिस ने आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बरोदा फाटक के पास रेहड़ी लगाकर फल बेचता था पीड़ित रणबीर
मूलरूप से महमूदपुर फिलहाल गोहाना की एकता कॉलोनी निवासी विक्रम ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को बताया कि उनके पिता रणबीर सिंह बरोदा रोड पर रेलवे फाटक के पास रेहड़ी लगाकर फल बेचते थे। उनके पिता नई सब्जी मंडी में दुकान नंबर 24 से फल खरीदते थे। फल खरीदने के चलते उनके पिता पर करीब 10 हजार रुपये की उधार थी। उनके पिता ने उधार के संबंध में उसे बताया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Haryana:बड़े भाई ने जहर निगल दी जान तो छोटे ने भी लगाया फंदा, किस्त जमा नहीं कराने पर किया जा रहा था प्रताड़ित
विज्ञापन
नई सब्जी मंडी गोहाना के दुकानदार से पीड़ित ने लिए थे 10 हजार रुपये के फल
विक्रम का आरोप है कि अब दुकानदार पवन उनके पिता से 10 हजार रुपये के बदले 60 हजार रुपये मांग रहा था। ज्यादा रुपये मांगे जाने के दबाव में उसके पिता ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। पिता की जेब में सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में नई सब्जी मंडी में 24 नंबर दुकान के संचालक पवन को मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने इस संबंध में पवन के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।