फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Former Army man Commit suicide after killing his wife

हरियाणा : पत्नी की हत्या कर पूर्व फौजी ने जान दी, सुसाइड नोट में लिखा-पत्नी से बहुत प्यार करता हूं 

Tue, 23 Mar 2021 05:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 23 Mar 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
Former Army man Commit suicide after killing his wife
पूर्व फौजी ने पत्नी की हत्या कर की आत्महत्या। - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के गोहाना के गांव मदीना में मंगलवार को पूर्व फौजी ने घर में पत्नी की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शाम करीब 4 बजे उसका बेटा घर पहुंचा तो दोनों के शव एक ही कमरे में पड़े मिले। सूचना के बाद बरोदा थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया है। हालांकि सुसाइड नोट में हत्या और आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।  

विज्ञापन


गांव मदीना निवासी जयवीर (45) करीब तीन साल पहले सेना से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद रेलवे विभाग में अनुबंध पर गेटमैन की नौकरी की। पिछले करीब डेढ़ माह से वह घर पर ही रहते थे। उनका बेटा अंकित मंगलवार सुबह गोहाना में पढ़ाई के लिए गया था। अंकित बीए की पढ़ाई के साथ नौकरी की तैयारी के लिए कोचिंग लेता है। 
विज्ञापन



घर में जयवीर और उनकी पत्नी मुकेश (42) थे। पुलिस के अनुसार जयवीर ने घर के मेन गेट को अंदर से बंद किया और फिर कमरे में जाकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से पत्नी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। अंकित शाम करीब चार बजे घर पहुंचा तो मेन गेट अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर माता-पिता ने कोई जवाब नहीं दिया। उसने फाइबर को तोड़कर मुख्य दरवाजे की कुंडी को हटाया और अंदर चला गया। अंदर कमरे में उसके पिता का शव बेड और मां का शव गेट के पास रखे सोफे पर पड़ा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसाइड नोट में लिखा, मेरी पत्नी मुझे बहुत प्यार करती है 
सेवानिवृत्त फौजी जयवीर ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी पत्नी बहुत अच्छी है और वह मुझसे बहुत प्यार करती है, मैं जा रहा हूं, लेकिन उसे अकेला छोड़ कर नहीं जा सकता हूं। मैं उसे भी अपने साथ लेकर जा रहा हूं। हालांकि पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आखिरकार जयवीर ने पत्नी को गोली मारकर आत्महत्या क्यों की।

गांव मदीना में एक व्यक्ति के अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। एक ही कमरे में दंपती के शव मिले हैं। जांच में सुसाइड नोट बरामद हुआ है। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - बदन सिंह, प्रभारी, थाना बरोदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed