फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Firm director real brothers arrested accused of absconding with 11.57 crore of 85 adatiyas

Sonipat: 85 आढ़तियों के 11.57 करोड़ लेकर भागने के आरोपी फर्म संचालक सगे भाई गिरफ्तार, बना रखी हैं अलग-अलग फर्म

Mon, 17 Jul 2023 11:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 17 Jul 2023 11:18 PM IST
सार

दो भाइयों व उनके पिता ने अलग-अलग फर्म बना रखी हैं। प्रधान विनोद सहरावत ने डीसीपी को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया था। आढ़ती 11.57 करोड़ के साथ साढ़े तीन करोड़ रुपये ब्याज की भी देनदारी बता रहे हैं।

विज्ञापन
Firm director real brothers arrested accused of absconding with 11.57 crore of 85 adatiyas
गोहाना सीआईए की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गोहाना क्षेत्र की नई अनाज मंडी के 85 आढ़तियों से ठगी करने के मामले में आरोपी सगे भाइयों गुढ़ा रोड गोहाना निवासी नितिन जैन और राहुल जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर आढ़तियों के करीब 11 करोड़ 57 लाख रुपये ठगने का आरोप है। मंडी प्रधान ने मामले की शिकायत डीसीपी गोहाना को देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


गोहाना अनाज मंडी के प्रधान विनोद सहरावत ने 13 जून को डीसीपी को शिकायत दी कि सतबीर जैन व उनके बेटे राहुल जैन, नितिन जैन ने अलग-अलग फर्म बना रखी है। उन्होंने गोहाना अनाज मंडी में कार्यालय खोला है। तीनों ने मिलकर गोहाना के 85 आढ़तियों से करीब 25 करोड़ का धान खरीदा था। जिसमें से मार्च तक अलग-अलग भुगतान किया गया था।
विज्ञापन


अंतिम भुगतान करीब डेढ़ करोड़ रुपये का मार्च में हुआ था। उसके बाद भी तीनों पर 11 करोड़ 57 लाख रुपये बकाया थे। इसके साथ ही उनकी साढ़े तीन करोड़ रुपये की ब्याज की राशि भी थी। उन्हें पता लगा कि 13 जून की रात को तीनों पूरे परिवार के साथ भाग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे आढ़तियों को भारी नुकसान की आशंका है। अब सीआईए गोहाना निरीक्षक धीरज कुमार की टीम ने नितिन जैन और राहुल जैन को मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed