फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Firing, attach, sarpanch, husband, sonepat

सरपंच के पति और दोस्त को गोली मारी

Sun, 02 Oct 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गन्नौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गन्नौर Updated Sun, 02 Oct 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Firing, attach, sarpanch, husband, sonepat
फाय‌र‌िंग
मायके सनपेड़ा में आकर सरपंच का चुनाव जीतने वाली मनीषा के पति अमित और अमित के दोस्त सिवानका निवासी रवींद्र को देर रात लल्हेड़ी गांव की पुलिया पर दो युवकों ने बाइक की चॉबी निकालने का विरोध करने पर गोली मार दी। दोनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां रवींद्र को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने लल्हेड़ी निवासी मोनू और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


महिला सरपंच के पति भोगीपुर निवासी अमित ने बताया कि देर रात उसके दोस्त सोनीपत के सिवानका गांव निवासी रवींद्र का फोन आया कि वह गन्नौर में है और उसे लल्हेड़ी पावर हाउस में जाना है। वह रवींद्र को लेने गन्नौर आया और उसे लेकर लल्हेड़ी की तरफ निकल गया। रास्ते में लल्हेड़ी कलां की नहर पुलिया के पास पहुंचे तो वहां दो युवक अपनी बाइक पर बैठे थे। अमित ने उनसे पावर हाउस जाने का रास्ता पूछा तो एक युवक ने उनकी बाइक की चाबी निकाल कर फेंक दी और उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस बीच अमित ने लल्हेड़ी के युवक मोनू को पहचान लिया। अमित ने उनसे झगड़ा न करने के लिए कहा तो मोनू ने पिस्तौल निकाली और जान से मारने की नीयत से उस पर फायर कर दिया।
विज्ञापन


गोली अमित के कंधे में लगी। इस बीच अमित का साथी रवींद्र बीच बचाव के लिए आया तो मोनू ने उसके भी पेट में गोली मार दी, जिससे वे दोनों जमीन पर गिर गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद अमित ने अपने फोन से परिजनों को जानकारी दी। सूचना पाने के बाद अमित के परिजन मौके पर पहुंचो और उन्हें इलाज के लिए सोनीपत के निजी अस्पताल में ले गए। रवींद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया। पुलिस ने अमित की शिकायत पर लल्हेड़ी कलां निवासी मोनू व उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके में आकर सरपंच बनी मनीषा 
भोगीपुर गांव निवासी अमित की शादी सनपेड़ा गांव निवासी मनीषा के साथ हुई। शादी के बाद मनीषा ने अपने मायके सनपेड़ा गांव से सरपंच का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इससे पहले उसके पिता बलबीर गांव से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन गांव महिला के लिए आरक्षित होने के कारण वह चुनाव वंचित रह गए। अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए मनीषा ने अपने मायके जाकर चुनाव लड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed