फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Firing after dispute over DJ playing in Gorad village of Kharkhoda at Sonipat

Sonipat: चचेरे भाई की शादी में डीजे बजाकर नाच रहे युवक पर पड़ोसियों ने किया हमला, चलाई गोली

Sun, 11 Jun 2023 11:38 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 11 Jun 2023 11:38 AM IST
सार

गांव गोरड़ निवासी मंजीत का कहना है कि उसके चचेरे भाई युद्धवीर की शनिवार को शादी थी। जिस पर परिवार के सदस्य रात को मिलकर घर के बाहर ही नाच-गाना कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब साढ़े बारह-एक बजे उसका पड़ोसी राकेश अपने भाई राजेश व अजीत के साथ आया और झगड़ने लगा।

विज्ञापन
Firing after dispute over DJ playing in Gorad village of Kharkhoda at Sonipat
खरखौदा थाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खरखौदा के गांव गोरड़ में एक शादी के दौरान देर रात डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। इसमें पड़ोसी ने दूल्हे के चचेरे भाई पर गोली चला दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने पड़ोसी और उसके दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव गोरड़ निवासी मंजीत का कहना है कि उसके चचेरे भाई युद्धवीर की शनिवार को शादी थी। जिस पर परिवार के सदस्य रात को मिलकर घर के बाहर ही नाच-गाना कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब साढ़े बारह-एक बजे उसका पड़ोसी राकेश अपने भाई राजेश व अजीत के साथ आया और कहने लगा कि डीजे बजाने वाले को यहां से भगाओ और अपने घरों में घुस जाओ। यह कहते ही आरोपियों ने उसे थप्पड़ व घूंसे मारने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


इसी बीच राकेश ने उसे जान से मारने के लिए गोली चला दी, उसने अपने बचाव में उसके हाथ को झटका तो गोली उसके पास से होकर गुजर गई। शोर सुनकर अन्य लोग भी मौके पर आ गए, जिसके बाद तीनों आरोपी मंजीत को दोबारा मिलने पर जाने से मार देने की धमकी देकर भाग गए। मंजीत की शिकायत पर पुलिस ने तीनों भाईयों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed