फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fight for not giving paper in Sonipat, youth attacked with knife

Sonipat: पेपर न देने को लेकर मारपीट, युवक पर चाकू से हमला, रोहतक पीजीआई रेफर

Thu, 30 Mar 2023 02:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 30 Mar 2023 02:31 PM IST
सार

सोनीपत के गांव अगवानपुर निवासी संजीव उर्फ भोला गांव में था। इस दौरान मदन उसके पास आया और पेपर देने के बात बोलने लगा। संजीव ने उसके पेपर देने से मना कर दिया। जिसके बाद मदन और संजीव के बीच मारपीट हुई। मारपीट के बाद मदन घर गया।

विज्ञापन
Fight for not giving paper in Sonipat, youth attacked with knife
मर्डर डेमो पिक

विस्तार

सोनीपत में गनौर के गांव अगवानपुर में पेपर न देने को लेकर कुछ युवकों ने गांव के ही युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को खानपुर मेडिकल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
गांव अगवानपुर निवासी संजीव उर्फ भोला गांव में था। इस दौरान मदन उसके पास आया और पेपर देने के बात बोलने लगा। संजीव ने उसके पेपर देने से मना कर दिया। जिसके बाद मदन और संजीव के बीच मारपीट हुई। मारपीट के बाद मदन घर गया और कुछ देर बाद घर से चाकू लेकर आया। मदन ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। आरोपी ने संजीव की गर्दन व पेट चार वार किये। संजीव रोहतक पीजीआई में दाखिल है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गन्नौर थाना प्रभारी रवि कुमार का कहना है कि पुलिस ने घायल संजीव की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed