फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Father killed his eight year old daughter in Sonipat of Haryana

बेरहम पिता: आठ साल की बेटी मुर्गियों को दाना डालना भूली, हाथ-पैर रस्सी से बांध डंडे से बुरी तरह पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 14 May 2022 10:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 14 May 2022 10:28 PM IST
सार

आरोपी पिता हत्या के बाद बेटी को कमरे में बंद कर भाग निकला। पड़ोसी ने चीख सुनकर अन्य पड़ोसियों की मदद से बच्ची को बाहर निकाला तो मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पड़ोसी के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Father killed  his eight year old daughter in Sonipat of Haryana
गांव बजाना खुर्द में घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई करते गन्नौर थाना प्रभारी धीरज कुमार व उनकी टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर कस्बे के गांव बजाना खुर्द में बेरहम पिता ने अपनी आठ साल की मासूम बेटी को बांधकर उसकी डंडे से बुरी तरह पिटाई कर दी। बाद में वह बच्ची को कमरे में बंद कर भाग गया। मासूम का कसूर बस इतना था कि उसने पिता के कहे अनुसार घर में मुर्गियों को दाना-पानी नहीं दिया था। पड़ोसी ने मासूम को कमरे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पड़ोसी के बयान पर बच्ची के पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


गांव बजाना खुर्द निवासी जय भगवान की पत्नी की दो साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपने तीन बच्चों के साथ घर पर रहता है। खुबडू चौकी प्रभारी मनजीत ने बताया कि शनिवार को जयभगवान घर से बाहर गया था। उसकी बेटी तमन्ना (8) व उसके दो भाई-बहन घर पर ही थे। जयभगवान अपने घर में मुर्गी पालन करता है।
विज्ञापन


जय भगवान ने घर से बाहर जाते समय तमन्ना को मुर्गियों को दाना-पानी देने के लिए कहा था। मासूम तमन्ना खेल-खेल में मुर्गियों को दाना-पानी डालना भूल गई। जब जयभगवान लौटा तो उसे पता चला कि तमन्ना ने मुर्गियों को दाना-पानी नहीं दिया है। इस पर उसे गुस्सा आ गया। उसने तमन्ना के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर उसे डंडे से बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची की चीख पुकार सुनकर उनका पड़ोसी कपिल जब मौके पर पहुंचा तो जय भगवान अपनी बेटी को पीटने के बाद एक कमरे में बंद कर मौके से फरार हो गया। कपिल ने दूसरे पड़ोसियों की मदद से कमरे का दरवाजा खोला तो वहां तमन्ना बेसुध हालत में पड़ी मिली।

उन्होंने उसे संभाला तो उसकी मौत मौत हो चुकी थी। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर सुबूत भी एकत्रित कराएं हैं। 

 

गांव बजाना खुर्द में बेटी की बेरहमी से पीटकर हत्या करने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया गया है। पड़ोसी ने बच्ची के पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि मुर्गियों को दाना-पानी नहीं देने पर आरोपी ने बच्ची की बुरी तरह पिटाई कर दी और कमरे में बंद कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद सच्चाई का पता लग सकेगा। - धीरज कुमार, थाना प्रभारी, गन्नौर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed