{"_id":"645dd46c917c30bc580e2ec5","slug":"farmer-was-taken-along-with-him-given-alcohol-and-beaten-in-sonipat-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: किसान को साथ ले जाकर शराब पिलाकर पीटा, शोर मचाया तो कार से फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: किसान को साथ ले जाकर शराब पिलाकर पीटा, शोर मचाया तो कार से फेंका
Fri, 12 May 2023 11:23 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 12 May 2023 11:23 AM IST
सार
सोनीपत के गांव छिन्नौली निवासी किसान ओमबीर का कहना है कि वह रात को करीब 9 बजे घर पर थे। इसी दौरान गांव का ही रोहित, नान्हा, मनीष व सन्नी अपने एक अन्य साथी के साथ स्विफ्ट कार में उसके पास आए। उन्होंने उसे कार में बैठा लिया और अपने साथ बाईपास की तरफ ले गए।
विज्ञापन
मुरथल पुलिस थाना।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के खरखौदा के गांव छिन्नौली के किसान ने गांव के युवकों पर पहले जबरन शराब पिलाकर पिटाई करने व शोर मचाने पर कार से नीचे फेंकने का आरोप लगाया है। किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसान की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद सहित 5 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
छिन्नौली निवासी ओमबीर ने गांव के ही युवकों पर लगाया आरोप
गांव छिन्नौली निवासी किसान ओमबीर का कहना है कि वह रात को करीब 9 बजे घर पर थे। इसी दौरान गांव का ही रोहित, नान्हा, मनीष व सन्नी अपने एक अन्य साथी के साथ स्विफ्ट कार में उसके पास आए। उन्होंने उसे कार में बैठा लिया और अपने साथ बाईपास की तरफ ले गए। इसके बाद उन्होंने वहां उसे जबरन शराब पिलाई और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस पर आरोपियों ने उसे कार से नीचे फेंक दिया और मौके से भाग गए।
विज्ञापन
चार नामजद सहित पांच के खिलाफ मामला हुआ दर्ज
राहगीरों ने उसे घायल अवस्था में घर पर पहुंचाया। जिसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए खरखौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी को प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन