{"_id":"651295b6eb528d1a60064dd5","slug":"family-gone-to-vaishno-devi-temple-from-sonipat-thieves-target-house-thieves-took-away-cash-and-jewellery-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: वैष्णो देवी मंदिर गया था परिवार, चोरों ने घर को बनाया निशाना, सवा लाख नकद और आभूषण ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: वैष्णो देवी मंदिर गया था परिवार, चोरों ने घर को बनाया निशाना, सवा लाख नकद और आभूषण ले गए चोर
Tue, 26 Sep 2023 01:56 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:56 PM IST
सार
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ 21 सितंबर को वैष्णो देवी मंदिर गए थे। वहां से 25 सितंबर को वापस घर लौटे। उन्होंने घर आकर देखा तो ताले टूटे हुए थे। चोर घर के अंदर अलमारी से सोने की चार अंगूठी, कानों के टॉप्स, सोने की बालियां, चांदी का गले का सेट व सवा लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
चोरी की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत के ओल्ड डीसी रोड स्थित भगतपुरा से चोर सवा लाख रुपये व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर में गया था। वहां से लौटने के बाद परिवार को चोरी का पता लगा। जिस पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर से लौटे परिवार ने पुलिस को दी शिकायत
भगतपुरा निवासी राकेश नागपाल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ 21 सितंबर को वैष्णो देवी मंदिर गए थे। वहां से 25 सितंबर को वापस घर लौटे। उन्होंने घर आकर देखा तो ताले टूटे हुए थे। चोर घर के अंदर अलमारी से सोने की चार अंगूठी, कानों के टॉप्स, सोने की बालियां, चांदी का गले का सेट व सवा लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने जांच कर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम चोरों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन