फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Extortion of five lakhs sought from Cold drink agency operator in Sonipat

Sonipat: शीतल पेय एजेंसी संचालक से मांगी पांच लाख की रंगदारी, परिवार को खत्म करने की दी धमकी

Fri, 10 Feb 2023 09:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 10 Feb 2023 09:00 PM IST
सार

संचालक ने पहले किसी की शरारत समझकर टाल दिया। बाद में फिर से कॉल आई तो पुलिस को शिकायत दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों मोबाइल नंबर की पहले से गुमशुदगी के मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Extortion of five lakhs sought from Cold drink agency operator in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के राई क्षेत्र के बहालगढ़ में शीतल पेय की एजेंसी संचालक को कॉल कर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी नहीं देने पर परिवार को मारने की धमकी दी गई है। बहालगढ़ थाना पुलिस ने आरोपियों के फोन नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस की तीन टीम गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन


गांव बहालगढ़ निवासी रामधारी ने बताया कि उनकी बहालगढ़ खेवड़ा रोड शीतल पेय पेप्सी की एजेंसी है। उनके मोबाइल पर 9 फरवरी की रात में कॉल आई। कॉल करने वाले ने दो दिन के अंदर लाख रुपये की मांग की। नहीं देने पर उन्हें व उनके बेटे को मारने की धमकी दी थी। उन्होंने पहले इस कॉल को किसी की शरारत समझा।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह 10:29 बजे फिर एक अन्य मोबाइल नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने पांच लाख रुपये की मांग की। साथ ही नहीं देने पर पूरे परिवार को मारने की धमकी दी। उन्होंने बहालगढ़ थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों मोबाइल नंबर की पहले से गुमशुदगी के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीतल पेय एजेंसी संचालक ने पांच लाख की रंगदारी मांगने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिन दो नंबरों से व्यापारी को धमकी का फोन आया है। वह मोबाइल नंबर चोरी हो चुके हैं। पुलिस अब साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस जल्द मामले को सुलझा लेगी। -इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed