सोनीपत: ननिहाल आए आठ साल के बच्चे को डंपर ने कुचला, मौत, सड़क पार करते सयम हुआ हादसा
बच्चा गांव चिढ़ाना से अपने ननिहाल रोहट आया हुआ था। सोनीपत-रोहतक हाईवे पर सड़क पार करते समय हादसा हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में सोनीपत-रोहतक हाईवे पर गांव रोहट के पास डंपर की चपेट में आने से आठ साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चा एक सप्ताह पहले अपने गांव चिढ़ाना से ननिहाल रोहट आया था। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव रोहट के रहने वाले दिनेश ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उसकी बहन ज्योति की शादी गांव चिढ़ाना में हुई है। उसका भांजा भाविक एक सप्ताह पहले उनके घर आया था। वह शुक्रवार को बाहर गया था। जब वह गांव के सामने रोहतक रोड पार करने लगा तो तेज रफ्तार डंपर ने उसके भांजे को टक्कर मार दी।
हादसे में उसका भांजा बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वह भांजे को लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
गांव रोहट के पास सड़क पार कर रहे बच्चे को डंपर ने कुचल दिया। बच्चे के मामा के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। -कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत