फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   E-rickshaw driver murdered in Sonipat of Haryana

सोनीपत: किराये के लिए ई-रिक्शा चालक व सवारियों का हुआ झगड़ा, ईंट और चाकू मारकर की चालक की हत्या

Mon, 14 Feb 2022 08:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 14 Feb 2022 08:33 PM IST
सार

मामले में पुलिस ने अभी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। चालक देर रात घर नहीं पहुंचा तो भाई तलाश करते हुए पुरखास अड्डा के पास गया तो वहां मृत मिला। पुलिस ने पत्नी के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
E-rickshaw driver murdered in Sonipat of Haryana
सीसीटीवी फुटेज में ई-रिक्शा चालक से झगड़ा करते दिख रहे हमलावर। कृष्णकांत का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में पुरखास अड्डा के पास ज्यादा किराये को लेकर हुए झगड़े में ई-रिक्शा चालक की चाकू और ईंट मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। साथ ही मृतक की पत्नी के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीआईए-2 की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। 

विज्ञापन


एएसपी उपासना ने पत्रकारों को बताया कि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के गांव बसौमी की रहने वाली सुमन ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह अपने पति कृष्णकांत (32), दो बच्चों व देवर विवेक और योगबीर के साथ रामनगर में किराये पर रहती है। उसका पति कृष्णकांत ई-रिक्शा चलाता था।
विज्ञापन


रविवार रात को जब वह घर नहीं आया तो उसके देवर ने उसकी तलाश शुरू की। उन्हें देर रात उसका पति पुरखास चौक के पास ई-रिक्शे में पड़ा मिला। वह उन्हें अस्पताल ले गए तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके देवर ने मामले से सोमवार को उसे अवगत कराया। जिस पर उसने अस्पताल में पति के शव की पहचान की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनीपत में ई-रिक्शा चालक की हत्या के मामले में जानकारी देती एएसपी उपासना व गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने सुमन के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए-2 प्रभारी सुनील कुमार की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुंदर सांवरी का रहने वाला कृष्ण उर्फ कानू है। आरोपी को सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेगी। 

किराया अधिक मांगने पर हुआ झगड़ा

पुलिस के अनुसार कृष्ण ने बताया कि रात में किराया अधिक मांगने को लेकर ई-रिक्शा चालक के साथ उनका झगड़ा हुआ था। जिस पर उसने ईंट और चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया था। अब पुलिस उससे पूछताछ करेगी कि चालक ने उससे कितना किराया मांग रहा था। 

सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस 

पुलिस ने मामले में जांच शुरू की तो एक सीसीटीवी फुटेज में हमलावर कृष्णकांत के साथ बहस करते और बाद में हमला करते दिखाई दिए। उसके बाद क्षेत्र में लगे अन्य सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई। पुलिस ने फुटेज में दिख रहे लोगों के फोटो आसपास दिखाते हुए एक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब पता लगाएगी कि मामले में कितने लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed