{"_id":"64a7a1153e9f734997003bfa","slug":"e-rickshaw-driver-and-companion-snatched-mobile-and-cash-from-young-man-in-sonipat-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: ई-रिक्शा चालक व साथी ने युवक से मोबाइल व नकदी छीनी, लोगों ने जमकर धुना, फिर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: ई-रिक्शा चालक व साथी ने युवक से मोबाइल व नकदी छीनी, लोगों ने जमकर धुना, फिर पुलिस को सौंपा
Fri, 07 Jul 2023 10:52 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 07 Jul 2023 10:52 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ के गांव रनसागरा निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि ई-रिक्शा चालक व उसके साथी ने नकदी और मोबाइल छीना है। जिसके बाद उसने शोर मचाया तो वहां मौजूद लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना सोनीपत
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गांव जाहरी फ्लाईओवर के पास ई-रिक्शा चालक व उसके साथी ने मध्य प्रदेश के युवक से नकदी व मोबाइल छीन लिया। युवक बस स्टैंड से ई-रिक्शा में रेलवे स्टेशन जाने के लिए सवार हुआ था। चालक व उसका साथी उसे जाहरी फ्लाईओवर के पास ले गए और वारदात को अंजाम दिया। पीडि़त के शोर मचाने पर राहगीर एकत्रित हो गए और दोनों की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
देर रात भिवानी से मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ स्थित घर जा रहा युवक
मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ के गांव रनसागरा निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह भिवानी की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। वह 6 जुलाई को भिवानी से मध्यप्रदेश के लिए चले थे। वह रोडवेज बस में सवार होकर देर रात सोनीपत बस अड्डे पर पहुंचे थे। वह बस से उतर कर रेलवे स्टेशन जाने के लिए बाहर आ गए। उन्होंने बस अड्डे से रेलवे स्टेशन के लिए एक ई-रिक्शा को किराए पर लिया था। ई-रिक्शा चालक के साथ उसका साथी भी था।
विज्ञापन
रात को बस में सवार होकर बस स्टैंड पर पहुंचे
सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह रास्ता नहीं जानते थे। उन्होंने चालक को स्टेशन पर छोडक़र आने को कह दिया। चालक उन्हें स्टेशन की बजाय गांव जाहरी फ्लाईओवर के पास ले गया। वहां पर उन्होंने डराकर उनका मोबाइल व 800 रुपये छीन लिये। इस पर सुरेंद्र ने शोर मचा दिया। जिस पर राहगीर एकत्रित हो गए और चालक व उसके साथी को पकडक़र उनकी पिटाई कर दी। ई-रिक्शा चालक ने बताया कि वह गढ़ी-घसीटा का रहने वाला राहुल है। उसके साथ में दूसरा युवक श्याम नगर का रहने वाला प्रवेश कुमार है। लोगों ने दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन