{"_id":"8031c67930878d1dafc540d557e87066","slug":"dpe-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीई को मारी गईं 15 गोलियां, चचेरे भाई के हत्याकांड का रिकॉर्ड मांगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीपीई को मारी गईं 15 गोलियां, चचेरे भाई के हत्याकांड का रिकॉर्ड मांगा
ब्यूरो/अमर उजाला (राई) सोनीपत
Updated Sun, 25 Oct 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमासपुर गांव में राजकीय स्कूल के डेमोस्ट्रेशन ऑफ फिजिकल एजुकेशन (डीपीई) की गोलियां मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने चार टीमों का गठन किया है। पुलिस टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली के अलावा आसपास के क्षेत्र में भी दबिश दी है।
विज्ञापन
वहीं, मुरथल पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क कर डीपीई के चचेरे भाई के हत्याकांड के संदर्भ में भी रिकॉर्ड लिया है। इस मामले की जांच डीपीई के चचेरे भाई के हत्याकांड के साथ जोड़कर की जा रही है, क्योंकि उस मामले में जो दो आरोपी फरार हैं, उन्हीं के नाम परिजनों ने शिकायत में भी लिखवाए हैं। पुलिस आरोपियों को जल्द काबू करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस से मांगा रिकॉर्ड
इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर चार टीमें बनाई गई हैं। दो टीमें मुरथल थाना पुलिस की, एक एसआईटी और एक सीआईए की है। शनिवार को निरंजन के चचेरे भाई कमांडो की हत्याकांड के संदर्भ में दिल्ली पुलिस द्वारा रिकार्ड भी सोनीपत पुलिस ने लिया है। मुरथल थाना पुलिस ने शनिवार को दिल्ली, अलीपुर, नरेला आदि इलाकों में भी दबिश दी, लेकिन आरोपी अभी तक गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
कमांडो हत्याकांड में फरार हैं सुनील और उमेश
कमांडो हत्याकांड में पांच आरोपी थे। इनमें से तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, दो आरोपी सुनील और उमेश फरार हैं। इन्हीं दो आरोपियों पर अन्य के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
शरीर पर मिले 15 गोलियों के निशान
पुलिस को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, निरंजन के शरीर पर गोलियों के 15 निशान थे। उसके शरीर से गोलियों के 5 सिक्के (छर्रे) भी निकले हैं। रिपोर्ट में स्पष्ट है कि फायरिंग नजदीक से की गई है, इसलिए सभी गोलियां शरीर के आर-पार हो गईं।
ये है मामला
अलीपुर, दिल्ली निवासी निरंजन मान जोकि गांव कुमासपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में डीपीई के पद पर नियुक्त था, शुक्रवार सुबह उसकी हत्या कर दी गई थी। वह अपनी कार में सवार होकर कुमासपुर गांव पहुंचा था। फिरनी के पास पहले से ही घात लगाए बैठे हमलावरों ने निरंजन की गाड़ी पर दो फायर किए।
जब निरंजन बाहर निकलकर बचने की कोशिश करने लगा तो अंधाधुंध फायरिंग कर निरंजन की हत्या कर दी गई। इस मामले में निरंजन के भतीजे प्रदीप की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गांव ताजपुर, दिल्ली निवासी सुनील व उमेश को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
हत्या के इस मामले में चार टीमों का गठन किया गया है। दिल्ली पुलिस से भी कमांडो हत्याकांड का रिकॉर्ड लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
अजय धनखड़, प्रभारी, मुरथल थाना