फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   death secret of Sarita Chaudhary was not revealed in the post-mortem

गायिका की मौत का मामला: पोस्टमार्टम में नहीं खुला सरिता चौधरी की मौत का राज, विसरा जांच को भेजा

Wed, 09 Feb 2022 12:33 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 09 Feb 2022 12:33 AM IST
सार

सोमवार को घर के अंदर कमरे में हरियाणवी गायिका सरिता चौधरी मृत मिली थी, मुंह से खुन निकला हुआ था। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले में कई पहलुओं से जांच कर रही है। बेटा दूसरे दिन भी घर नहीं आया और उसका मोबाइल बंद आ रहा है। 

विज्ञापन
death secret of Sarita Chaudhary was not revealed in the post-mortem
सरिता चौधरी फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली हरियाणवी गायिका सरिता चौधरी की मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी नहीं खुल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने विसरा लेकर जांच के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले में अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है। गायिका का बेटा दूसरे दिन भी शाम तक घर नहीं आया था। उसका मोबाइल भी बंद ही है। 

विज्ञापन


हरियाणा की सुप्रसिद्ध गायिका सरिता चौधरी (56) का शव सोमवार दोपहर बाद सेक्टर-15 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में उनके घर के अंदर बेड पर पड़ा मिला था। उनके पति ओमबीर का पहले ही निधन हो चुका है। वह बेटी बुलबुल व बेटे परमवीर के साथ रहती थीं। सरिता के भाई सन्नी ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी बहन सरिता चौधरी मोबाइल नहीं उठा रही है और घर के दरवाजे बंद हैं।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि घर का मुख्य दरवाजा और छत की ओर खुलने वाली सीढ़ियों का दरवाजा बंद है। भाई व बेटी के आने के बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर घर में पहुंची तो सरिता का शव बेड पर पड़ा मिला था। उसके मुंह से खून निकला हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया था। मंगलवार दोपहर में सरिता चौधरी के शव का पोस्टमार्टम किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस ने विसरा का सैंपल सुरक्षित किया है। मामला सुप्रसिद्ध हरियाणवी गायिका से जुड़ा होने के कारण विसरा जांच के लिए मधुबन और खानपुर दोनों लैब में भेजा गया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत का कारण पता चल सकेगा। 

दिल्ली में रहकर यूपीएसपी की तैयारी कर रही बेटी
सरिता चौधरी की बेटी बुलबुल दिल्ली में रहकर यूपीएसपी की तैयारी कर रही है। वह घर पर है। वहीं मृतका के बेटे परमवीर से दूसरे दिन भी संपर्क नहीं हुआ। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस के अनुसार, उसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता नहीं लग सका है। उनके शव पर किसी चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। विसरा को जांच के लिए मधुबन और खानपुर लैब भेजा गया है। मृतका के बेटे का अभी तक कोई पता नहीं लगा है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। - इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27 सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed