फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   dead body thrown on the road after killing a woman in sonipat

सोनीपत: महिला की सिर, चेहरे और कमर पर चोट मारकर हत्या, केजीपी के किनारे पड़ा मिला शव

Sun, 07 Nov 2021 12:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत(हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत(हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 07 Nov 2021 12:26 AM IST
सार

शुक्रवार शाम एक व्यक्ति को सड़क किनारे एक महिला का शव पड़ा दिखाई दिया। महिला के सिर पर चोट के निशान थे। इसी सड़क पर दूसरी तरफ काफी खून बिखरा था। इसपर उसने पुलिस को अवगत कराया।

विज्ञापन
dead body thrown on the road after killing a woman in sonipat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले में कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) पैरीफेरल-वे पर गांव मनौली के पास सड़क किनारे हमलावरों ने महिला के सिर, चेहरे व कमर पर चोट मारकर हत्या कर दी। शव के आसपास खून पड़ा मिला। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या इसी स्थान पर की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद मुर्दाघर में रखवा दिया है। खबर लिखे जाने तक महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी। 

विज्ञापन


गांव मनौली के चौकीदार कन्हैया लाल ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम वह गांव के बाहर केजीपी की तरफ गया था। वहां पर उसे सड़क किनारे एक महिला का शव पड़ा दिखाई दिया। उसके सिर व चेहरे पर चोट के निशान थे। साथ ही उसके सूट पर खून लगा था। इसी सड़क पर दूसरी तरफ काफी खून बिखरा था। उसे अंदेशा हुआ कि महिला की वहां हत्या करने के बाद शव को दूसरी तरफ फेंका गया है। जिस पर उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन


सूचना के बाद कुंडली थाना प्रभारी रवि कुमार व जांच अधिकारी सुनील कुमार की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। महिला की उम्र करीब 24 वर्ष है। वह स्लेटी रंग का काली छींटदार सूट, काली पाजामी पहले थी और काला दुपट्टा उसके पास मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः सियासत: किसान नेता चढूनी पंजाब चुनाव से पहले करेंगे नई क्षेत्रीय पार्टी का एलान, सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी

बालों में लाल-नीली चिमटी लगी है। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। जहां शनिवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने चौकीदार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 


दोनों हाथ पर लिखा है बसीर-सीमा 
पुलिस के अनुसार महिला के दोनों हाथों पर मेहंदी से अंग्रेजी में बीएएसईईआर (बसीर) व एसईईएमए (सीमा) लिखा हुआ है। पुलिस ने महिला के कपड़ों व उसके हाथ पर मिले नामों के आधार पर पहचान के प्रयास शुरू कर दिया है। 
 

केजीपी पर सड़क किनारे महिला का शव मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान है। शुरुआती जांच के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद लग सकेगा। पुलिस शव की पहचान का प्रयास कर रही है।  -इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed