फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dead body of youth thrown near railway station after murder in Sonipat

सोनीपत में बड़ी वारदात: युवक की हत्या कर रेलवे स्टेशन परिसर में फेंका शव, नहीं हो सकी मृतक की पहचान

Thu, 08 Jul 2021 01:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Jul 2021 01:20 AM IST
सार

जीआरपी की जांच में सामने आया कि युवक के सिर पर पीछे की तरफ धारदार हथियार से चार वार किए गए हैं। वह पीली-काली चेकदार शर्ट और काला लोअर पहने हुए था। उसके गले में सफेद रंग का परना है। युवक की उम्र करीब 30 वर्ष है।

विज्ञापन
Dead body of youth thrown near railway station after murder in Sonipat
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रेलवे स्टेशन परिसर स्थित रेलवे पार्क के पास युवक की हत्या कर फेंका गया शव बरामद किया गया है। युवक के सिर में तेजधार हथियार से चार वार कर हत्या करने के साथ ही उसकी आंख पर चोट व शरीर पर घसीटने के निशान मिले हैं। स्टेशन मास्टर ने शव पड़ा होने की सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


स्टेशन मास्टर विकास सिंह ने जीआरपी को सूचना दी कि रेलवे स्टेशन परिसर में पार्क के पास गोहाना ओवर ब्रिज से गुड़मंडी की ओर जाने वाली सड़क के पास रेलवे ट्रैक की तरफ युवक का शव पड़ा है। शव दूसरी टिकट खिड़की के पास पड़ा है। सूचना के बाद जीआरपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। 
विज्ञापन


जीआरपी की जांच में सामने आया कि युवक के सिर पर पीछे की तरफ धारदार हथियार से चार वार किए गए हैं। वह पीली-काली चेकदार शर्ट और काला लोअर पहने हुए था। उसके गले में सफेद रंग का परना है। युवक की उम्र करीब 30 वर्ष है। रेलवे पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर उसकी पहचान का प्रयास किया गया लेकिन पहचान नहीं हुई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव का फोटो जीआरपी और पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शव मिलने के 20 कदम दूर की गई हत्या 
जीआरपी की जांच में सामने आया है कि हत्या शव मिलने से करीब 20 कदम दूर की गई है। वहां पर काफी खून बिखरा था। पीछे की ओर से वार किए जाने के चलते संघर्ष के कोई निशान वहां पर नहीं मिले हैं। 

युवक का शव रेलवे स्टेशन परिसर में पड़ा मिला है। उसकी हत्या सिर पर धारदार हथियार से वार कर की गई है। शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। - सुरेश कुमार, जांच अधिकारी, जीआरपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed