{"_id":"60d494108ebc3e323068dbb6","slug":"dead-body-of-youth-found-in-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में मिली लाश: युवक की हत्या कर शव माइनर में फेंका, हाथ-पैर बंधे मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत में मिली लाश: युवक की हत्या कर शव माइनर में फेंका, हाथ-पैर बंधे मिले
Thu, 24 Jun 2021 07:57 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा (सोनीपत)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा (सोनीपत)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 24 Jun 2021 07:57 PM IST
सार
खेत में पानी लगाने जा रहे किसान ने माइनर में शव देखा। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। युवक के हाथ-पैर बंधे थे। उसके हाथ पर आर रोहिल्ला लिखा है। पोस्टमार्टम के दौरान युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव रखवा दिया है और शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरखौदा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली रोहणा माइनर में हत्या कर फेंका गया युवक का शव मिला है। युवक के हाथ-पैर बंधे मिले हैं। खेत में सिंचाई करने जा रहे किसान ने माइनर में शव पड़ा देख पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया।
विज्ञापन
गांव झरोठ निवासी सतीश का कहना है कि वह बुधवार रात करीब नौ बजे अपने खेत में सिंचाई के लिए गया था। बीच रास्ते में रोहणा माइनर में खरखौदा के पास उसे एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। उसने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो युवक के हाथ-पैर बंधे मिले। युवक की हत्या कर शव को फेंका गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
अंग्रेजी में आर रोहिल्ला लिखा है युवक के हाथ पर
जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की उम्र 27-28 वर्ष के करीब है। उसने पीले रंग की कमीज व नीले रंग का लोअर पहन रखा है। युवक के हाथ पर अंग्रेजी में आर रोहिल्ला भी लिखा है। पुलिस ने हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के थानों में भी युवक के लापता होने की जानकारी जुटाई रही है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान
युवक के हाथों को पतली रस्सी से बांधा गया था। पॉलीथीन की रस्सी बना उसके पैर बांधे गए थे। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
युवक का शव माइनर में मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लग सकेगा। शव पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। शिनाख्त के लिए प्रयास जारी हैं। - विवेक मलिक, थाना प्रभारी, खरखौदा।