फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dead body of a young man found in the field in Sonipat

खेत में मिला युवक का शव: चचेरे भाई को लगा नशे में गिरा होगा... ताऊ के बर्ताव पर शक से हुआ बड़ा खुलासा

Mon, 17 Mar 2025 01:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Mar 2025 01:30 PM IST
सार

मृतक निक्कू के शव को चचेरे भाई ने देखा था। उसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया लेकिन उसे अपने ताऊ और भाई के नाैकर के व्यवहार पर शक हुआ। इसके बाद आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

विज्ञापन
Dead body of a young man found in the field in Sonipat
सोनीपत में हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गांव छतैहरा में घरेलू कलह में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने कारिंदे से अपने डेयरी संचालक बेटे की हत्या करा दी। वारदात के बाद शव का अंतिम संस्कार भी करा दिया। 
विज्ञापन


बाद में चचेरे भाई को शक हुआ तो उन्होंने कारिंदे से कड़ाई से पूछताछ की। जिसके बाद मामले से पर्दा उठ गया। पुलिस ने चिता को बुझाकर शव के अवशेष कब्जे में लिए हैं। पुलिस ने चचेरे भाई के बयान पर ताऊ और डेयरी संचालक के कारिंदे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। डेयरी संचालक शराब पीने का आदी था। जिसके चलते घर में कलह रहती थी।
विज्ञापन

खेत में मिला था शव

गांव छतैहरा निवासी राकेश ने बरोदा थाना की बुटाना चौकी पुलिस को बताया कि उनके ताऊ का बेटा निक्कू दुग्ध डेयरी चलाता था। निक्कू की डेयरी पर रोहतक के गांव मकड़ौली निवासी अमन उर्फ मामन काम करता है। निक्कू उसे काम के बदले मासिक वेतन देता था। 

रविवार को वह तथा उनके चाचा जगबीर उर्फ पप्पू व पड़ोसी संदीप खेतों में काम करने के लिए गए थे। वहां से उन्होंने देखा कि खेत में बने कमरे में निक्कू जमीन पर बेसुध पड़ा था। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे और उसकी मौत हो चुकी थी। उनके पड़ोसी संदीप ने अपने मोबाइल से निक्कू के शव के फोटो लिए और परिजनों को अवगत कराया। 

यह भी पढ़ें: महिला सिपाही की हत्या: कोल्ड ड्रिंक में मिलाया ये सामान, बेहोश होने पर रॉड से मार डाला; पति ने बताई पूरी कहानी

शराब पीने का आदी था निक्कू

निक्कू शराब पीने का आदी था। उन्हें लगा कि निक्कू नशे में गिर गया और उसे चोट लग गई। इसी कारण उसकी मौत हो गई। शव को गांव में लेकर आने के बाद तीसरे पहर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

नाैकर और पिता के व्यवहार से हुआ शक

घर आने के बाद उन्हें अमन के व्यवहार पर शक हो गया। वह आराम से सो रहा था। साथ ही उनके ताऊ भी पशुओं का चारा डालने व अन्य क्रियाकलाप में व्यस्त थे। तब उन्हें पता लगा कि अमन उर्फ मामन खेत में दो-तीन बार गया था। शक होने पर उन्होंने उससे उसे पूछा तो आरोपी ने बताया कि उसने निक्कू को शराब पिला कर उसकी हत्या की है। उसने वारदात को उसके पिता रणबीर के कहने पर अंजाम दिया है। उसने निक्कू को शराब पिलाने के बाद नशे की हालत में खेत में बने कमरे में रखे दरात (धारदार हथियार) से गर्दन पर वार किया और बाद में वहां पड़ी रस्सी से उसका गला दबा दिया।

मामले से पर्दा उठते ही राकेश ने रात करीब नौ बजे बरोदा थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पुलिस टीम रात को गांव में पहुंची और चिता को बुझाकर शव के अवशेष कब्जे में लिये। पुलिस ने शव की अस्थियों को कब्जे में लिया है। राकेश के बयान पर पुलिस ने अमन व मृतक के पिता रणबीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed