{"_id":"634ba89dd9c9cc25115d2858","slug":"dead-body-found-on-roadside-on-village-rohat-fatehpur-road-in-sonipat-identified","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: पानीपत के टैक्सी चालक का था रोहट के पास मिला शव, टैक्सी किराए पर लेकर आए थे हमलावर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: पानीपत के टैक्सी चालक का था रोहट के पास मिला शव, टैक्सी किराए पर लेकर आए थे हमलावर
Sun, 16 Oct 2022 12:24 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:24 PM IST
सार
मोहित के अपहरण का केस पानीपत के तहसील कैंप थाना में दर्ज है। शव का फोटो पुलिस ग्रुप पर डालने के बाद उसकी पहचान हो गई है।
विज्ञापन
मृतक मोहित
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत में गांव रोहट-फतेहपुर रोड पर सड़क किनारे मिले शव की पहचान हो गई है। शव पानीपत के प्रीत विहार निवासी टैक्सी चालक मोहित का था। मोहित के अपहरण का केस पानीपत के तहसील कैंप थाना में दर्ज है। शव का फोटो पुलिस ग्रुप पर डालने के बाद उसकी पहचान हो गई है। युवक के सिर में गोली भी मारी गई थी।
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस को शनिवार को गांव गांव रोहट-फतेहपुर रोड पर सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। युवक के चेहरे और सिर पर चोट के निशान थे। युवक ने हाथ में जिम का एक बैंड मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था।
विज्ञापन
रविवार सुबह पानीपत के प्रीत विहार निवासी राजेंद्र सिंह का परिवार सदर थाना में पहुंचा। उन्होंने पुलिस टीम के साथ शव विच्छेदन गृह में जाकर शव की पहचान मोहित के रूप में की। मोहित के पास ब्रेजा कार थी। वह कार को टैक्सी में चलाता था। शुक्रवार शाम को कुछ युवक उनकी कार को किराए पर लेकर आए थे। उनका पर्स, मोबाइल और कार का पता नहीं लगा है। आशंका है कि लूटपाट के बाद हत्या कर शव सोनीपत में फेंक दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार का कहना है कि पहचान के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन