फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cyber fraud with retired jail worker in Sonipat of Haryana

साइबर क्राइम: ऑनलाइन खोजा हेल्पलाइन नंबर, झांसे में लेकर डाउनलोड कराया एनी डेस्क एप, 1.76 लाख की लगाई चपत

Tue, 01 Feb 2022 06:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)  
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)   Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 01 Feb 2022 06:52 PM IST
सार

पीड़ित सेवानिवृत्त जेल कर्मी का आरोप है कि साइबर ठगों ने उसकी एफडी पर लोन ले लिया। पेंशन रिकॉड अपडेट कराने के लिए ऑनलाइन मोबाइल नंबर लाश किया था।

विज्ञापन
Cyber fraud with retired jail worker in  Sonipat of Haryana
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा में जेल के सेवानिवृत्त कर्मी को ऑनलाइन नंबर तलाश कर उस पर कॉल करना महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने एनी डेस्क एप डाउनलोड कराकर उन्हें 1.76 लाख की चपत लगा दी। साइबर ठगों ने एप डाउनलोड कराने के बाद उनकी एफडी पर लोन कराकर यह राशि ठग ली। 

विज्ञापन


गांव बिधलान निवासी सत्यपाल ने पुलिस को बताया कि वह जेल से सेवानिवृत्त कर्मचारी है। उन्हें अपना पेंशन रिकॉर्ड अपडेट करने को कहा गया था, जो नहीं हो पा रहा था। इसके चलते उसने मदद के लिए गूगल पर 17 जनवरी को ऑनलाइन नंबर तलाश किया। उस पर कॉल करने वाले ने उसकी सारी जानकारी जुटाई और रिकॉर्ड अपडेट करने की बात कहते हुए उससे उसके फोन पर एनी डेस्क एप डाउनलोड करवा लिया।
विज्ञापन


उसने बैंक खाते की जानकारी जुटाने के बाद उसके खाते से 1 लाख 76 हजार रुपये निकाल लिए, जिसकी जानकारी उसे बैंक में संपर्क करने पर पता चली। उसे बताया कि उसकी एफडी पर लोन लेकर राशि निकाली गई है। पीड़ित ने मामले की शिकायत खरखौदा थाना पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed