{"_id":"eedbb8d993d742d7ff3778413cb8a3b9","slug":"crime-news-hindi-news-928","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली मोटर चोरी मामले में दो और काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली मोटर चोरी मामले में दो और काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना शहर सोनीपत पुलिस ने रिमांड के दौरान गोदाम में चोरी करने के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद सदरूल और मोहम्मद जहूर निवासी जेजे कालोनी, बवाना, दिल्ली हैं।
30 अक्तूबर, 2015 को निर्भय निवासी सेक्टर-14, सोनीपत ने थाना शहर में शिकायत दी थी कि ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सेक्टर-14 निवासी निर्भय कुमार ने एक गोदाम बना रखा है। बिजली की मोटर बेचने का काम करने वाले निर्भय ने इस गोदाम में लाखों रुपये कीमत की मोटरें रखी थी। शिकायत में उसने बताया था कि गोदाम से 58 मोटर चोरी कर ली गई हैं। दस दिनों से गोदाम पर ताला लगा था, लेकिन शुक्रवार को जब निर्भय गोदाम पर पहुंचा तो उसे मोटर गायब मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया। इस पर कार्रवाई करते हुए ओल्ड चौकी पुलिस टीम ने घटना में संलिप्त आरोपियों बुद्धराम उर्फ मोना निवासी तीर्थ मार्केट और सुनील निवासी आर्य नगर, शहर सोनीपत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। इस दौरान घटना में संलिप्त उक्त दो आरोपियों मोहम्मद सदरूल और मोहम्मद जहूर निवासी जेजे कालोनी, बवाना, दिल्ली को गिरफ्तार कर इनके बताए अनुसार चोरी की गई 22 मोटर और बेची गई मोटरों के 62 हजार रुपये इनके रिहायशी मकानों से बरामद कर लिए गए हैं। सभी आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।