फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime news

चकमा देकर ले उड़े कार, दो पर केस दर्ज

Thu, 14 Jan 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 14 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा के मटिंडू चौक बाईपास के नजदीक वीरवार को दो बाइक सवार युवक चकमा देकर फरार एक युवक की कार को ले उड़े। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस में दी है। फिलहाल पुलिस अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गांव बोहर, रोहतक निवासी रामपाल ने थाना खरखौदा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी कार से दिल्ली से वाया खरखौदा होते हुए अपने गांव बोहर, रोहतक लौट रहा था। जब वह खरखौदा के मटिंडू चौक के पास पहुंचा तो पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसे रुकने का इशारा किया। इस पर उसने कार रोक दी। युवक यह कहते गाली-गलौज करने लगे कि वह पीछे एक्सीडेंट करके आया है। इसी बीच उसे नीचे उतार घटनास्थल पर चलने की बात कही। इतने में एक युवक ने उससे कार की चाबी ले ली और सीधा चालक सीट पर बैठ गया। जब तक वह कुछ समझ पाता। युवक कार स्टार्ट कर भाग गया जबकि दूसरा साथी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed