{"_id":"6337118dc1c433240cf7313f6aca9ae7","slug":"crime-news-hindi-news-785","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम लगाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाम लगाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 10 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव लहराड़ा के पास शुक्रवार को जाम लगाकर विरोध जताने के मामले में पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में 6 लोग नामजद भी हैं। बता दें कि गुरुवार शाम को गांव लहराड़ा निवासी नवीन कुमार (20) की गांव के सामने सड़क पार करते समय एक बस की चपेट में आने से मौत हो गई थी। शुक्रवार को इस मामले में बैयांपुर और लहराड़ा के ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार करने और सड़क पर ब्रेकर लगाने की मांग उठाई थी। दिनभर ग्रामीणों व पुलिस में खींचतान बनी रही। काफी जद्दोजहद के बाद लगभग 7 घंटों बाद शाम सवा पांच बजे ब्रेकर बनाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया गया था। शनिवार को इस मामले में सदर थाना पुलिस ने जाम लगाने वालों पर केस दर्ज किया है। मामले में एएसआई अशोक के बयान पर गांव लहराड़ा के विशाल, धीरज, संदीप, काला, नवीन और प्रवीण को नामजद करते हुए करीब 30 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन