{"_id":"8172a455876b203f5e5fad315a82b8c8","slug":"crime-news-hindi-news-783","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसे में मां-बेटे सहित तीन की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्दनाक हादसे में मां-बेटे सहित तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 10 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड के बलीकुतुबपुर के निकट हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार मां-बेटे सहित तीन की मौत हो गई जबकि कार सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए खानपुर पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे का शिकार हुए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं।
शनिवार सुबह अपनी कार से जब वे अपने गांव डिडवाड़ा (पानीपत) से अहीर माजरा गांव आ रहे थे तो बलीकुतुबपुर गांव के निकट सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखचे उड़ गए और कार में बैठे संजीव (28) और उसकी मां सत्तो (52) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि संजीव की बुआ भरतो, फोई, दया सिंह और विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना खुबडू पुलिस चौकी में दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकलवाया और उन्हें इलाज के लिए खानपुर पीजीआई भेज दिया। जहां उपचार के दौरान भरतो ने दम तोड़ दिया। बाद में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी अपने ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रिश्तेदार की मौत पर शोक व्यक्त करने आ रहे थे अहीर माजरा
संजीव परिवार के साथ कार से अहीर माजरा निवासी अपने रिश्तेदार राजेंद्र (65) के दाह संस्कार में शामिल होने निकला था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि रास्ते में ही काल उन्हें ग्रास बना लेगा। तीन भाइयों में संजीव सबसे बड़ा था। एक ही परिवार के तीन सदस्यों के जाने से परिवार में मातम है। विक्रम की भी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
ट्रक चालक की तलाश में जुटी है पुलिस
जांच अधिकारी एसआई योगेंद्र ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को काबू कर लिया है। ट्रक चालक घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर घायल है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।