फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime news

ट्रक लूटने के 6 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 27 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
crime news
लगभग 15 दिन पहले रोहणा गांव के पास थाना खरखौदा के क्षेत्र में कास्मेटिक के सामान से भरा ट्रक लूटने के मामले में पुलिस ने छह आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में संजीव उर्फ संजू, वसीर उर्फ बीरा, सलीम, मोनी, सचिन उर्फ फोटो, संदीप उर्फ संजू और प्रवीण निवासी सिसाना शामिल है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस मुताबिक रोहतक रोड बाईपास खरखौदा की सीमा में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। जिसको काबू करके नाम व पता पूछा तो अपनी पहचान उक्त संजीव उर्फ संजू निवासी बखेता जिला रोहतक के रूप में दी। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देसी पिस्तौल मिला। इस पर संजीव को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में संजीव ने कबूल किया कि 15 दिन पहले लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने इनोवा गाडी को रोहणा स्कूल के नजदीक ट्रक के आगे अड़ाकर हथियार के बल पर ट्रक ड्राईवर को बंधक बना लिया था। इसके बाद मोबाइल, दस हजार रुपये और कास्मेटिक के सामान से भरा ट्रक लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने संजीव की निशानदेही पर अन्य आरोपियों वसीर उर्फ वीरा निवासी माहरा, सलीम निवासी खटिक मोहल्ला, गोहाना, मोनी, सचिन उर्फ फोटो निवासी बखेता जिला रोहतक, सन्दीप उर्फ संजू निवासी इंद्रा कालोनी रोहतक व प्रवीण निवासी सिसाना जिला सोनीपत को भी गांव सिसाना की सीमा से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से इन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान घटना में प्रयुक्त गाड़ी और लूटे सामान को बरामद किया जाएगा। बता दें कि लूटा गया खाली ट्रक कैथल के नजदीक से पहले ही बरामद कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed